आगरा में चल रहा है ताज महोत्सव, नहीं देखा तो इस वीकेंड घूम आइए, खूब आएगा मज़ा

ताज की नगरी आगरा में चल रहा है ताज महोत्सव। लाइफ में एक बार तो ये महोत्सव देखना बनता ही है।
Taj Mahal
Taj MahalPixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल दुनिया की जानी मानी इमारत है। ये भारत के आगरा शहर में मौजूद है। यहां पर दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटकों की भीड़ दिखती हैं। यहां पर ताज महोत्सव चल रहा है। चलिए जानते हैं इस बार क्या खास दिखने वाला है। ये ताज महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा।

कई चीजों का मिलेगा आनंद

इस बार ताज महोत्सव में महा-आरती हो रही है। गज़ल कार्यक्रम हो रहे हैं। हॉट एयर बलून का आनंद भी पर्यटकों को मिल रहा है।

-ताज महोत्सव में आपको भारतीय संगीत के अलावा नृत्य की अलग अलग धाराओं को देखने का अवसर मिलेगा। कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय, भोजपुरी गायन, कव्वाली, लोक गीत, बांसुरी वादन, सितार वादन, तबला वादन आदि का लुत्फ उठा पाएंगे।

- ताज महोत्सव में कलाकारों भी प्रदर्शन करने वाले हैं। जिसमें गजल, गायक, कव्वाली, सिंगर, स्टैंडअप काॅमेडी के अलावा अन्य आयोजन भी होंगे।

- इसके अलावा हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन, दुकान, लजीज खाने का फूड आदिक का आनंद ले सकते हैं।

कितनी है एंट्री फीस

ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए आपको टिकट कटानी होगी। एंट्री फीस 50 रुपये है, वहीं पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये फ्री है। वहीं महोत्सव के अंदर खाने-पीने और दूसरे इवेंट्स के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in