back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer vacation: गर्मी में ठंड का आनंद लेने पहुंचे इन खूबसूरत वादियों में, जहां से आने का नहीं करेगा मन

अगर आपके शहर या गांव में बढ़ गया है गर्मी का तापमान तो आप अपने परिवार के साथ इस राज्य में जा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी लगभग हर शहर और राज्य में अपने चरम पर पहुचं गई है और बच्चों के स्कूल के हॉलीडे भी लग गई है, ऐसे में अगर आप भी गर्मी से राहत पाने किसी ठंडक भरी जगह की कर रहे तलाश तो टेंशन की नो फिकर, आज हम आपके इसी समाधान को लेकर आए हैं जहां आप अपने परिवार के साथ गर्मियों में इस ठंडी जगह के वादियों में घूमने का ले सकते है आनंद, आइए जानते है वो खूबसूरत जगह। 

जानें वो खूबसूरत जगह के नाम

अगर आपके शहर में भी बढ़ गया है तापमान और बना रहे कहीं घूमने का प्लान, तो गर्मी से राहत पाने जाए देवों की भूमि कहे जाने वाले इस राज्य में जहां परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मिलेगें बेस्ट प्लेस। गर्मियों में उत्तराखंड में घूमने के लिए जगहों की तलाश करने की नो फिकर अब हम बापके लिए लाएं है उत्तराखंड की 2 सबसे सुंदर प्लेसेस की लिस्ट जहां घूमकर मिल जाएगा आनंद । 

धनोल्टी-

भीड़-भाड़ से दूर वादियों में बसी खूबसूरत धनोल्टी जो गढ़वाल के ऊंची पर्वत चोटियों से घिरा, समुद्र तल से लगभग 2,286 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है जहां गर्मियों में परिवार के साथ उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। जहां आप टेहरी बांध, देवगढ़ किला, कनाटल एडवेंचर कैंप, दशावतार मंदिर के अलावा एडवेंचर पार्क, इको पार्क भी घूम सकते है। इसके अलावा आप स्काई वॉकिंग, स्काई ब्रिजिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग, जैसे कई एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते है। 

कैसे पहुंचे धनोल्टी – 

यहां पहंचन के लिए आपको देहरादून से ट्रेन मिलेगी जहां से आप रोड के रास्तें यहां आसानी से पहुंच सकते है। 

कासौनी –

हिमालय के बीच बर्फ से ढके अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हिल स्टेशन कासौनी जो बागेश्वर जिले में स्थित है। यहां गर्मियों में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां घूमकर आप नेचर का आनंद ले सकते है। जहां गर्मी में ठंडी वादियों के बीच आप उत्तराखंड के कासौनी में ग्वालदम, कौसानी टी एस्टेट, पिन्नाथ, सुमित्रानंदन पंत, स्टारगेट वेधशाला और रुद्रधारी फाल और गुफाएं, बैजनाथ मंदिर भी घूमने का आनंद ले सकते है। जहां आपको एडवेंचर में भी पिन्नाथ ट्रेक, कैम्पिंग, हाइक का अनुभव मिलेगा। 

कौसानी कैसे पहुंचें

कौसानी पहुंचने के लिए आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जा सकते है साथ ही पंतनगर हवाई अड्डा भी पहुंच कर यहां आया जा सकता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵