नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप ट्रेन की प्लानिंग अकेले करते हैं या फिर फैमिली के साथ तो आपको सबसे पहले जिस जगह पर आप जा रहे हैं वह सुरक्षित है या नहीं इस बारे में पता लगा लेना चाहिए। आज हम महिलाओं के सोलो ट्रिप के बारे में बताने वाले हैं अगर आपकी खूबसूरत और मजेदार जगह की तलाश कर रही है, जो पूरी तरह से सेफ हो तो इन बेहतरीन जगहों के बारे में जान लीजिए।
केरल
केरल महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए एक बेहद सुरक्षित जगह है आपको यहां पर खूब मजा आएगा। केरल में आपको हरे-भरे पेड़-पौधे, सुंदर बीच सुकून देने का काम करेंगे। अगर आप चाहे तो यहां पर आयुर्वेदिक मसाज का लुफ्त उठा सकती है। इसके अलावा यहां के लोग बेहतरीन मेहमान नवाजी करते हैं आपको यहां अकेलापन महसूस नहीं होगा।
मेघालय, शिलांग
मेघालय का शिलांग स्कॉटलैंड से कम नहीं है यहां पर आप ब्यूटीफुल नेचर, ठंडी-ठंडी हवा, झरने और गुफाओं की सैर कर सकती हैं। शिलांग का म्यूजिक बेहद मशहूर है अगर आप इसे सुनें तो आपका सफर और भी ज्यादा मजेदार बन जाएगा।
गोवा
अगर आप एक सोलो ट्रैवलर है और ट्रैवलिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश कर रही है, तो गोवा आपके लिए बेस्ट है। यहां पर आप समुद्र तट, कैफे, नाइटलाइफ और कई सारी एक्टिविटीज का मजा ले सकती है।
खजियार
खजियार को भी भारत के मिनी स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। सोलो ट्रैवलर महिला को यहां की वादियों की सुंदरता झील और पहाड़ बेहद पसंद आएंगे। इसके अलावा यह ट्रिप पैसा वसूल होने वाला है इस जगह पर घूमने में ज्यादा खर्च भी नहीं होता। खजुराहो में आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और हॉर्स राइडिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकती है यह एक सुरक्षित जगह है।
मेघालय, शिलांग
मेघालय का शिलांग स्कॉटलैंड से कम नहीं है यहां पर आप ब्यूटीफुल नेचर, ठंडी-ठंडी हवा, झरने और गुफाओं की सैर कर सकती हैं। शिलांग का म्यूजिक बेहद मशहूर है अगर आप इसे सुनें तो आपका सफर और भी ज्यादा मजेदार बन जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




