नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शिमला एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई घूमना पसंद करता है। अगर आप शिमला पहली बार जा रहे हैं तो आपको कुछ खास जगह की सैर जरूर करनी चाहिए। शिमला में सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां के पहाड़ों की खूबसूरती और स्नो फॉल मन को शांति देते हैं। अगर आप शिमला पहली बार घूमने जा रहे हैं तो आपको कुछ जगहों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप यहां नहीं घूमे, तो शिमला जाना अधूरा माना जाएगा।
मॉल रोड
जब भी आप शिमला घूमने जाए तो यहां के मॉल रोड पर जरूर जाएं। यहां पर आपको कई सारे कैफे, रेस्टोरेंट मिलते हैं जहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके चारों तरफ पहाड़ है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप शिमला के मॉल रोड से खरीदारी भी कर सकते हैं।
कुफरी
अगर आप शिमला ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको कुफरी जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप जिप लाइन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा घुड़ सावरी भी कर सकते हैं। आपके लिए यह बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहेगा। शिमला में बड़े-बड़े सेब के बागान है। इसके अलावा आप ग्रीन वैली पर फोटोग्राफी कर सकते हैं।
जाखू मंदिर
अगर आप शिमला पहली बार जा रहे हैं तो यहां का जाखू मंदिर घूमना बिल्कुल ना भूलें। यहां का हनुमान मंदिर 108 फीट ऊंचा है यह जगह मॉल रोड से बहुत करीब है। इस जगह पर बहुत सारे बंदर हैं जो चश्मा, पर्स या फिर बैग छीन लेते है ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।
नारकंडा
शिमला में घूमने के लिए नारकंडा एक बहुत अच्छी जगह है जो शिमला से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का नजारा बहुत खूबसूरत है और यह काफी ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप कैंपिंग और एडवेंचर के लिए यहां पर जाना चाहते हैं तो यह एक बहुत अच्छी जगह है। अगर आप शिमला नवंबर से जनवरी के महीने में आते हैं तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





