नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कपल्स शादी से पहले एक-दूसरे के साथ खूब एंजॉय करते हैं। फिल्में देखने जाते हैं। आसपास की जगहों पर भी घूमते हैं। अगर, आप अपनी पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो इसके लिए मुंबई की कुछ बेहतरीन जगहें है। वहां आप सैर कर सकते हैं। ज्यादातर कपल्स शिमला, मालानी और कश्मीर जैसी जगह पर घूमना पसंद करते हैं, लेकिन आप मुंबई की इन जगहों के बारे में जान लें तो यहां आने का मन कर जाएगा।
खड़कवासला
हो सकता है मुंबई की इस जगह के बारे में अपने ना सुना हो लेकिन अगर आप यहां पर घूमने जाएंगे तो आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा। यह पुणे से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ झरने की खूबसूरती देखने आ सकते हैं इसके अलावा यह बेहद ही रोमांटिक प्लेस है।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर सामान्य लोगों के अलावा कपल्स भी घूमने आते हैं। घूमने के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है यहां पर आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है साथ ही आप पार्टनर के साथ तरह-तरह की एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं।
लवासा
लवासा पुणे से 60 किलोमीटर की दूरी पर है यहां पर ज्यादातर हनीमून कपल्स भी आते हैं यह एक ऐसी जगह है जहां आने के बाद आप महसूस करेंगे की आप विदेश टूर पर आए हैं।
मरीन ड्राइव
दक्षिण मुंबई में एक लंबी सी सड़क है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है यह मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। सनसेट देखने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत जगह पर आ सकते हैं।
वर्सोवा बीच
मुंबई बीच के लिए फेमस जगह है वर्सोवा बीच की बात करें तो यह अंधेरी में स्थित है। इस बीच के किनारे बड़ी-बड़ी विशालकाय चट्टानें बिछी हुई है जो देखने में मनमोहन लगती है। जो कपल शांत और सुकून जगह पर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं यह उनके लिए बढ़िया यह उनके लिए बेस्ट प्लेस है।
मध आइलैंड बीच
अगर आप मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मध आईलैंड बीच अपने पार्टनर के साथ जरूर जाए। जब आप अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर इस बीच के किनारे घूमेंगे तो आपको रोमांटिक फीलिंग आएगी।
जुहू चौपाटी बीच
मुंबई का जुहू चौपाटी बीच कपल्स के बीच में बहुत फेमस है अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो यहां जरूर आए। सनसेट के समय पर जुहू चौपाटी बीच का नजारा देखने लायक होता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





