back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, सुरक्षा का है पूरा इंतज़ाम

महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं तो रेलवे की खास तैयारी के बारे में जान लीजिए। यह तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का मेला शुरू हो चुका है। इस महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। लोग अपनी सुविधा के मुताबिक अलग-अलग यातायात से सफर करके प्रयागराज जा रहे हैं। वहीं, भारतीय रेलवे ने भी महाकुंभ के लिए खास तैयारी कर ली है। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। इन तैयारीयों में तीर्थ यात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी सेवा उपलब्ध कराना है।

सीसीटीवी कैमरे

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए 24 घंटे कुंभ ‘वॉर रूम’, सीसीटीवी कैमरे, अधिक से अधिक टिकट काउंटर का बंदोबस्त किया है। रेलवे की तरफ से जिस वॉर रूम का उद्घाटन किया गया है वह 24 घंटे काम करेगा। यात्रियों की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। इस तरह से किसी भी तरह की होने वाली घटना से निपटने में आसानी होगी।

प्रयागराज स्टेशन सुरक्षित 

अक्सर ऐसा होता है कि स्टेशन पर सामान को जाना या फिर जेब कट जाना ऐसी समस्याएं आती है। इसके लिए रेलवे ने पहले ही खास तैयारी करनी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर कुल 1,176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए प्रयागराज, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर 12 भाषाओं की घोषणाओं की अनाउंसमेंट की गई है।

संचालित हुई अधिक ट्रेनें 

महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए देश-विदेश से लोग आवाजाही कर रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेन भी संचालित की जाएगी। बता दें कि, रेलवे की तरफ से 1,869 छोटी दूरी की यात्रा तय करने वाली ट्रेनों को संचालित किया गया है। इसके अलावा 10,000 से ज्यादा नियमित रूप से ट्रेन चलाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो मनाली और कसोल आपके ऑप्शन में हो सकते...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...