back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Group Travelling Tips: ग्रुप के साथ कर रहे हैं ट्रैवल, तो इन बातों का रखें ध्यान

आजकल लोग दोस्तों के साथ ग्रुप ट्रैवलिंग करना पसंद करते हैं क्योंकि ग्रुप में काफी मजा आता है। मस्ती मजाक करते हुए यात्रा का मजा ही अलग होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल ट्रेवल का ट्रेंड काफी बढ़ता चला जा रहा है लोगों को घूमना फिरना बहुत पसंद आ रहा है। कई लोगों को सोलो ट्रेवल, फैमिली ट्रिप तो कुछ लोगों को ग्रुप ट्रिप पसंद होता है। ग्रुप ट्रिप की खासियत यह होती है कि हमारी यात्रा यादगार और इंजॉय से भरी हुई रहती है। अगर आप भी ग्रुप के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

टी एंड सी का मतलब

अगर आप भी ग्रुप ट्रैवलिंग की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपको खास बात पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को यात्रा के लिए आकर्षित करने के लिए ट्रैवल ग्रुप पोस्टर बनाते हैं। पोस्टर पर टी एंड सी लिखा होता है जिस पर ज्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता। बाद में यह चीज आपको परेशान कर सकती है। 

रहना और खाना

अगर कोई ट्रैवल ग्रुप ऐसा दावा कर रहा है कि आपको कम पैसों में अच्छे होटल में ठहरने का मौका और खाना-पीना देंगे तो ऐसे में आपको एग्जांपल के लिए कुछ तस्वीरों को मांग लेना चाहिए। आपने ट्रैवलर को पैसे दे दिए हैं तो इन सभी चीजों के बारे में जानना आपका हक होता है। बुकिंग से पहले आपको मेन्यू और मील देख लेना चाहिए।

कैंसिलेशन और मेडिकल पॉलिसी 

आपको हमेशा ही ट्रैवलर की पॉलिसी पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर ऐसा नहीं होता है कि हर बात ग्राहकों को बताई जाए। ऐसे में आपको खुलकर बातचीत करनी होती है और उनकी पॉलिसी के बारे में पूछना होता है। 

किन चीजों का हम उठाएंगे खर्च 

ट्रैवल एजेंसी अपना पैकेज देती है जिसके अंदर आपको कोई खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप अलग से कुछ चीजों पर खर्च करते हैं तो उसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। कई ऐसी चीजें होती है जो ट्रैवल एजेंसी के पैकेज में नहीं आती। आपको एंट्री फ़ी, टोल टैक्स खुद देना होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵