back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab Travel Places: पंजाब की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, सांस्कृतिक धरोहरों को देख सीना हो जाएगा चौड़ा

पंजाब केवल अपने खान-पान के लिए ही नहीं, बल्कि घूमने फिरने के लिए भी एक बहुत बढ़िया जगह है। यहां पर आप सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हो सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब का नाम आता है तो अक्सर यहां के खाने पीने का जिक्र होता है जिसमें मक्के की रोटी और सरसों के साग को जरूर याद किया जाता है। वहीं अगर आप खाने-पीने के अलावा पंजाब घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां का इतिहास, हरियाली, फसलों की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर को जरूर एक्सप्लोर करें। पंजाब के मशहूर जगह की बात करें तो यहां पर देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप भी पंजाब घूमने के मन से जा रहे हैं तो कुछ जगहों पर घूमना न भूलें।

अमृतसर

अमृतसर में मौजूद स्वर्ण मंदिर पंजाब का मशहूर दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर में शांति और यहां की सुंदरता आपका मन मोह लगी। इसके अलावा आप अमृतसर में जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

बठिंडा

पंजाब का बठिंडा शहर एक ऐतिहासिक जगह है। यहां पर किला, झील आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, इसके अलावा यहां पर रोज गार्डन और जू भी देख सकते है।

पटियाला

पंजाब का पटियाला शहर अपनी शाही संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है यहां पर शीश महल और मोती बाग पैलेस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप कुछ यूनिक करना चाहते हैं, तो यहां की संस्कृति को इंजॉय कर सकते हैं। यहां पगड़ी बांधने का तरीका बेहद शानदार होता है, इसके अलावा पटियाला के खाने-पीने का स्वाद भी एकदम लजीज होता है।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है यहां पर आप रॉक गार्डन और सुखना लेक जैसी खूबसूरत जगह पर घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर तरह-तरह के फूल देखने को मिलते हैं जिनकी खूबसूरती से नजर नहीं हटती।

लुधियाना

पंजाब का लुधियाना शहर बेहद ही खूबसूरत है यह एक औद्योगिक नगरी है इसके अलावा घूमने के लिए यहां पर पुराना किला और लोधी फोर्ट जैसी खूबसूरत जगह है।

जालंधर

अगर आप पंजाब घूमने जा रहे हैं तो जालंधर घूमने बिल्कुल ना भूले यहां पर देवी तालाब मंदिर और वंडरलैंड थीम पार्क भी है जो आपको बेहद पसंद आएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...