back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घूमने के लिए भारत के बाहर की बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन

आज कल हर लोग शादी के बाद हनीमून पर विदेश जाते हैं तथा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते हैं!!

शादी का रिश्ता एक खूबसूरत सफर की शुरुआत होती है, और इस सफर को यादगार बनाने का सबसे खास मौका होता है हनीमून। शादी के बाद हनीमून पर निकलने का ट्रेंड काफ़ी बढ़ गया है, ज्यादातर कपल्स 10 दिनों के अंदर या तुरंत हनीमून प्लान कर लेते हैं। जिनमें से ज्यादातर लोगों की पसंद भारत के बाहर के शानदार हनीमून डेस्टिनेशन होते हैं। ऐसे डेस्टिनेशन जो न सिर्फ दिलों को छू लें, बल्कि वहां की खूबसूरती, शांति और रोमांस आपके प्यार को और भी गहरा बना दे। 

 

अगर आप भी भारत के बाहर ऐसे ही किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस ब्लॉग में आपको ऐसे ही चार रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बजट के साथ जानने मिलेगा। 

बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन बजट के साथ

भारत के बाहर हनीमून डेस्टिनेशन के लिए आप बाली, मालदीव, मॉरिशस या थाईलैंड को चुन सकते हैं। ये जगहें ऐसी है जहां की खूबसूरती आपके हनीमून को यादगार बना देंगी।

बाली, इंडोनेशियारोमांचक और प्राकृतिक

खूबसूरत नीले पानी के समुद्र तटों से लेकर यहां की संस्कृति तक, बाली एक ऐसा शानदार जगह है जो आपके हनीमून को यादगार बना देगा। 

afa6b99f494ae97e87f01db2050a5fbe-Screenshot 2025-09-26 at 5.20.20 PM.png

मालदीव: समुद्र तट और लक्जरी रिसॉर्ट्स

मालदीव, एक ऐसा नाम जो सुनते ही नीले समंदर और पानी पर बने खूबसूरत विला का ख्याल आता है। यहाँ की शांति, खूबसूरत सनसेट और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स आपके हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

4c655fda7467130a5e821860155a6ec1-Screenshot 2025-09-26 at 5.21.08 PM.png

मॉरिशसनीला समंदर और हरी-भरी प्रकृति

यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ शानदार रिसॉर्ट्स में आराम कर सकते हैं, रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, और खूबसूरत सनसेट का गवाह बन सकते हैं।

eb0a566837ee5bd68f3e512fcedf6441-Screenshot 2025-09-26 at 5.25.57 PM.png

थाईलैंड: रोमांच और सुकून

अपने पार्टनर के साथ बैंकॉक की जीवंत नाइटलाइफ का मजा लें, फुकेत के शांत बीचों पर हाथों में हाथ डाले घूमें, या क्राबी के शानदार चूना पत्थर के पहाड़ों के बीच अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएँ। थाईलैंड का हर कोना आपके हनीमून को यादगार बना देगा।

d7bd4b18083cb9ec393023049aa5f689-Screenshot 2025-09-26 at 5.26.19 PM.png

सभी जगहों के लिए बताया गया बजट अनुमानित है और फ्लाइट में लगने वाले पैसों की गणना दिल्ली से आपके डेस्टिनेशन तक के लिए की गई है।

नए शादीशुदा कपल्स को भारत के बाहर हनीमून डेस्टिनेशन पर जाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए?

हनीमून का समय बेहद खास होता है और आप चाहेंगे कि हर पल प्यार और सुकून से भरा हो। ऐसे में, इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस आपके इस सफर को और भी सुरक्षित और टेंशन फ्री बना सकता है।

 

सोचिए, आपने अपने हनीमून के लिए सब कुछ प्लान कर लिया, लेकिन अचानक फ्लाइट लेट हो गई या सामान खो गया। या फिर, किसी नई जगह पर अचानक तबीयत खराब हो गई। ऐसी अनचाही स्थितियों में, इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस आपके फाइनेंशियल नुकसान को कवर करता है। आइए जानते हैं कैसे:

● चिकित्सा कवरेज: ट्रैवल इंश्योरेंस में अस्पताल का खर्च, डॉक्टर की फीस, और यहाँ तक कि आपातकालीन निकासी जैसी स्थिति में वित्तीय सहायता मिलती है।

● सामान की सुरक्षा: अगर आपका सामान खो जाता है या देर से पहुँचता है, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको जरूरी चीजों के लिए मुआवजा देती है।

● यात्रा में देरी या रद्द होना: साउथईस्ट एशिया (थाईलैंड, इंडोनेशिया) की एयरलाइंस में हर 6वीं फ्लाइट में डिले की समस्या रहती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको कवरेज मिलेगा।

24/7 सहायता: इंश्योरेंस कंपनियां 24 घंटे सहायता सेवाएं भी देती हैं।

 

निष्कर्ष

प्यार भरी शुरुआत को और यादगार बनाने के लिए सही हनीमून डेस्टिनेशन चुनना उतना ही ज़रूरी है जितना एक-दूसरे को समझना। बाली के रोमांचक नज़ारे, मालदीव की शांति, मॉरिशस की हरियाली या थाईलैंड का रोमांच – हर जगह की अपनी अनोखी खूबसूरती है जो आपके रिश्ते में और भी मिठास घोल देगी। साथ ही, अपने हनीमून के सफर को टेंशन फ्री और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना न भूलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...