नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नए साल की शुरुआत करना है तो आपको किसी नई जगह से करना चाहिए। दोस्तों के साथ खास जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। अगर आपको भी नए साल की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करना है तो आप यादगार पल बिताने के लिए फेमस डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। यहां पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन खास तरीके से किया जाता है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करना एक यादगार मोमेंट बन जाता है।
गोवा
गोवा एक ऐसी जगह है जहां पर न्यू ईयर पार्टी को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए देशभर से लोग इस जगह पर आते हैं। गोवा की नाइटलाइफ काफी शानदार होती है अगर आपको डांस करना पसंद है तो यहां जा सकते हैं। गोवा के बीच पर भी आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
उदयपुर
सिटी ऑफ लेक कहा जाने वाला उदयपुर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट लोकेशन है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ या फिर फैमिली के साथ भी अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन बनाना चाहते हैं तो उदयपुर में कई रोमांटिक प्लेसिस भी है।
ऋषिकेश
घूमने फिरने के लिए ऋषिकेश एक बहुत अच्छी जगह है यहां का शांत वातावरण लोगों को बहुत पसंद आता है। अगर आपको नए साल की शुरुआत थोड़े धार्मिक तरीके से करना है तो इस जगह पर फैमिली या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ आ रहे हैं तो यहां पर एडवेंचरस एक्टिविटी इंजॉय कर सकते हैं।
मरीन ड्राइव
मुंबई का मरीन ड्राइव न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट लोकेशन है। मरीन ड्राइव के पास क्लब्स लाइव कंसर्ट और गेटवे ऑफ इंडिया के कई प्रोग्राम होते हैं जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। मुंबई का मरीन ड्राइव न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक बहुत अच्छा लोकेशन है। यहां पर नए साल की खुशी को मनाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।





