नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपको भारत की नेचुरल ब्यूटी देखना है तो आप ऐतिहासिक जगहों पर जरूर जाएं। कुछ ऐसी जगह है जिन्हें झीलों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप लंबे समय से कहीं फैमिली के साथ बाहर नहीं गए हैं तो कुछ खास जगहों के बारे में जान लें। इन जगहों पर बड़े-बड़े पहाड़, नदियां, झील, झरना, घाटियां और समंदर जैसी नेचुरल ब्यूटी नजर आती है। पर्यटक देश-विदेश से सिटी ऑफ लेख घूमने आते हैं। आप भी यहां पर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बता सकते हैं।
नैनीताल
जब झीलों के शहर का नाम आता है तो नैनीताल का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उत्तराखंड का नैनीताल सात झील के लिए फेमस है। नैनीताल घूमने के लिए फैमिली, फ्रेंड्स या फिर कपल भी आते हैं। यहां पर नौकुचिया ताल, लोखम ताल, हरीश ताल, मालवा तलास आदि मौजूद है। यहां पर कपल्स अपने क्वालिटी टाइम को मेमोरेबल बनाने आते हैं।
उदयपुर
राजस्थानी एक ऐसी जगह है जो ऐतिहासिक किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां का उदयपुर शहर झीलों के शहर के नाम से फेमस है। यहां की सबसे प्रसिद्ध झील पिछोला झील है जोकी सेलिब्रिटीज के बीच में पॉपुलर है। अगर आप भी राजस्थान के उदयपुर घूमने जा रहे हैं, तो सागर झील, फतेहसागर झील, दूध तलाई झील जैसी जगहों को देख सकते हैं।
श्रीनगर
जम्मू कश्मीर एक ऐसी जगह है जिसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है भारत की नेचुरल ब्यूटी यहां पर नजर आती है। जम्मू कश्मीर के झेलम नदी के किनारे बसा हुआ श्रीनगर शहर झीलों का शहर माना जाता है। इस जगह पर हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ लगती है जो इस झील में वोटिंग का मजा भी उठाते हैं। यहां पर आप निगीन झील पर जा सकते हैं जो बेहद खूबसूरत है।
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल झीलों का शहर मानी जाती है। यहां पर मोतिया तालाब, मुंशी हुसैन खान झील, छोटा तालाब, अपर लेक, लोअर लेक, शाहपुरा झील मजूद है जो नाटकों के आकर्षण का केंद्र है।





