back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घूमने के लिए भारत के बाहर बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन

आज कल हर लोग शादी के बाद अपने बजट के हिसाब से हनीमून की डेस्टिनेशन चुनते हैं और वहाँ जा के अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते हैं

शादी का रिश्ता एक खूबसूरत सफर की शुरुआत होती है, और इस सफर को यादगार बनाने का सबसे खास मौका होता है हनीमून। शादी के बाद हनीमून पर निकलने का ट्रेंड काफ़ी बढ़ गया है, ज्यादातर कपल्स 10 दिनों के अंदर या तुरंत हनीमून प्लान कर लेते हैं। जिनमें से ज्यादातर लोगों की पसंद भारत के बाहर के शानदार हनीमून डेस्टिनेशन होते हैं। ऐसे डेस्टिनेशन जो न सिर्फ दिलों को छू लें, बल्कि वहां की खूबसूरती, शांति और रोमांस आपके प्यार को और भी गहरा बना दे। 

 

अगर आप भी भारत के बाहर ऐसे ही किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस ब्लॉग में आपको ऐसे ही चार रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बजट के साथ जानने मिलेगा। 

 

बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन बजट के साथ

भारत के बाहर हनीमून डेस्टिनेशन के लिए आप बाली, मालदीव, मॉरिशस या थाईलैंड को चुन सकते हैं। ये जगहें ऐसी है जहां की खूबसूरती आपके हनीमून को यादगार बना देंगी।

बाली, इंडोनेशियारोमांचक और प्राकृतिक

खूबसूरत नीले पानी के समुद्र तटों से लेकर यहां की संस्कृति तक, बाली एक ऐसा शानदार जगह है जो आपके हनीमून को यादगार बना देगा। 

हनीमून के लिए खास जगहें           

अनुमानित बजट (2 लोगों के लिए)

बजट ब्रेकडाउन (5-6 रातें)

उबुद (शांति, संस्कृति और प्रकृति)

₹100,000 – ₹1,30,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹20000-₹50,000 (विला, पूल-साइड)

●      घूमना-फिरना: ₹10,000 – ₹20,000

●      खाना: ₹5,000 – ₹10,000 (रोमांटिक डिनर)

सेमिन्याक/उलुवातु (लक्ज़री और समुद्र तट)

₹95,000 – ₹1,70,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹40,000 – ₹70,000 (लक्ज़री रिसॉर्ट्स)

●      घूमना-फिरना: ₹15,000 – ₹25,000

●      खाना: ₹15,000 – ₹25,000 (कैंडल लाइट डिनर, बीच क्लब)

नुसा पेनिडा (रोमांच और अद्भुत नज़ारे)

₹1,00,000 – ₹1,60,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹30,000 – ₹50,000 (बुटीक होटल)

●      घूमना-फिरना: ₹10,000 – ₹20,000 (आइलैंड टूर)

●      खाना: ₹10,000 – ₹20,000

मालदीव: समुद्र तट और लक्जरी रिसॉर्ट्स

मालदीव, एक ऐसा नाम जो सुनते ही नीले समंदर और पानी पर बने खूबसूरत विला का ख्याल आता है। यहाँ की शांति, खूबसूरत सनसेट और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स आपके हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

हनीमून के लिए खास जगहें           

अनुमानित बजट (2 लोगों के लिए)

बजट ब्रेकडाउन (5-6 रातें)

माफूशी आइलैंड (बजट-फ्रेंडली और लोकल)

₹65,000 – ₹1,20,000   

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000 

●      रहना: ₹20,000 – ₹40,000 (गेस्ट हाउस)

●      घूमना-फिरना: ₹10,000 – ₹20,000

●      खाना: ₹5,000 – ₹10,000

माले/हुहुलमाले (सुविधा और शहरी)

₹1,00,000 – ₹1,50,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹30,000 – ₹50,000 (होटल/रिसॉर्ट)

●      घूमना-फिरना: ₹15,000 – ₹25,000

●      खाना: ₹10,000 – ₹15,000

प्राइवेट रिसॉर्ट आइलैंड (लक्ज़री और सुकून)

₹1,75,000 – ₹3,70,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹1,00,000 – ₹2,50,000+ (वाटर विला)

●      घूमना-फिरना: ₹20,000 – ₹40,000

●      खाना: पैकेज में शामिल (ऑल-इंक्लूसिव)

मॉरिशसनीला समंदर और हरी-भरी प्रकृति

यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ शानदार रिसॉर्ट्स में आराम कर सकते हैं, रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, और खूबसूरत सनसेट का गवाह बन सकते हैं।

हनीमून के लिए खास जगहें           

अनुमानित बजट (2 लोगों के लिए)

बजट ब्रेकडाउन (5-6 रातें)

ग्रैंड बे (रोमांच, नाइटलाइफ और सुंदर बीच)

₹1,20,000 – ₹2,00,000

●      फ्लाइट: ₹50,000 – ₹80,000

●      रहना: ₹30,000 – ₹60,000 (बीच रिसॉर्ट्स)

●      घूमना-फिरना: ₹20,000 – ₹30,000 (वाटर स्पोर्ट्स, कैटामारन क्रूज़)

●      खाना: ₹20,000 – ₹30,000

ले मोर्ने (लक्ज़री और सुकून)

₹2,00,000 – ₹3,50,000+

●      फ्लाइट: ₹50,000 – ₹80,000

●      रहना: ₹80,000 – ₹1,50,000+ (लक्ज़री रिसॉर्ट्स, विला)

●      घूमना-फिरना: ₹30,000 – ₹50,000 (प्राइवेट टूर, स्पा)

●      खाना: पैकेज में शामिल (ऑल-इंक्लूसिव)

फ्लिक एन फ्लैक (एक्टिविटी और लंबी सैर)

₹1,00,000 – ₹1,60,000

●      फ्लाइट: ₹50,000 – ₹80,000

●      रहना: ₹25,000 – ₹45,000 (होटल/गेस्टहाउस)

●      घूमना-फिरना: ₹15,000 – ₹25,000

●      खाना: ₹10,000 – ₹20,000

थाईलैंड: रोमांच और सुकून

अपने पार्टनर के साथ बैंकॉक की जीवंत नाइटलाइफ का मजा लें, फुकेत के शांत बीचों पर हाथों में हाथ डाले घूमें, या क्राबी के शानदार चूना पत्थर के पहाड़ों के बीच अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएँ। थाईलैंड का हर कोना आपके हनीमून को यादगार बना देगा।

हनीमून के लिए खास जगहें           

अनुमानित बजट (2 लोगों के लिए)

बजट ब्रेकडाउन (5-6 रातें)

फुकेत और क्राबी (खूबसूरत आइलैंड और एडवेंचर)

₹75,000 – ₹1,50,000   

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000 

●      रहना: ₹30,000 – ₹50,000 (बीच रिसॉर्ट्स)

●      घूमना-फिरना: ₹15,000 – ₹30,000 (आइलैंड टूर)

●      खाना: ₹5,000 – ₹10,000

बैंकॉक और पटाया (शॉपिंग, नाइटलाइफ और कल्चर)

₹75,000 – ₹1,30,000

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹25,000 – ₹40,000 (होटल)

●      घूमना-फिरना: ₹15,000 – ₹25,000

●      खाना: ₹10,000 – ₹20,000

कोह समुई (लक्ज़री और शांति)

₹1,15,000 – ₹2,10,000+

●      फ्लाइट: ₹25,000 – ₹50,000

●      रहना: ₹50,000 – ₹1,00,000+ (विला, प्राइवेट पूल)

●      घूमना-फिरना: ₹20,000 – ₹40,000

●      खाना: ₹20,000 – ₹40,000

 

सभी जगहों के लिए बताया गया बजट अनुमानित है और फ्लाइट में लगने वाले पैसों की गणना दिल्ली से आपके डेस्टिनेशन तक के लिए की गई है।

 

नए शादीशुदा कपल्स को भारत के बाहर हनीमून डेस्टिनेशन पर जाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए?

हनीमून का समय बेहद खास होता है और आप चाहेंगे कि हर पल प्यार और सुकून से भरा हो। ऐसे में, इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस आपके इस सफर को और भी सुरक्षित और टेंशन फ्री बना सकता है।

 

सोचिए, आपने अपने हनीमून के लिए सब कुछ प्लान कर लिया, लेकिन अचानक फ्लाइट लेट हो गई या सामान खो गया। या फिर, किसी नई जगह पर अचानक तबीयत खराब हो गई। ऐसी अनचाही स्थितियों में, इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस आपके फाइनेंशियल नुकसान को कवर करता है। आइए जानते हैं कैसे:

 

●      चिकित्सा कवरेज: ट्रैवल इंश्योरेंस में अस्पताल का खर्च, डॉक्टर की फीस, और यहाँ तक कि आपातकालीन निकासी जैसी स्थिति में वित्तीय सहायता मिलती है।

 

●      सामान की सुरक्षा: अगर आपका सामान खो जाता है या देर से पहुँचता है, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको जरूरी चीजों के लिए मुआवजा देती है।

 

●      यात्रा में देरी या रद्द होना: साउथईस्ट एशिया (थाईलैंड, इंडोनेशिया) की एयरलाइंस में हर 6वीं फ्लाइट में डिले की समस्या रहती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको कवरेज मिलेगा।

 

●      24/7 सहायता: इंश्योरेंस कंपनियां 24 घंटे सहायता सेवाएं भी देती हैं।

निष्कर्ष

प्यार भरी शुरुआत को और यादगार बनाने के लिए सही हनीमून डेस्टिनेशन चुनना उतना ही ज़रूरी है जितना एक-दूसरे को समझना। बाली के रोमांचक नज़ारे, मालदीव की शांति, मॉरिशस की हरियाली या थाईलैंड का रोमांच – हर जगह की अपनी अनोखी खूबसूरती है जो आपके रिश्ते में और भी मिठास घोल देगी। साथ ही, अपने हनीमून के सफर को टेंशन फ्री और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना न भूलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...