नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जनवरी का ठंडा महीना हर किसी के लिए बहुत खास होता है सभी लोग अपनी फैमिली दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के साथ कहीं ना कहीं घूमने की प्लानिंग बनाते हैं। अगर आपने भी जनवरी ट्रेवल प्लान बना लिया है तो कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। कई ऐसी जगह है जहां पर घूमना आपको परेशानी दे सकता है यात्रा के दौरान खतरे का भी सामना करना पड़ सकता है। इन जगहों में ज्यादातर पहाड़ी और बर्फबारी वाले इलाके शामिल हैं।
लेह लद्दाख
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो ज्यादातर लोग सर्दियों में लेह लद्दाख जाना पसंद करते हैं। यहां की खूबसूरती ऊंचे ऊंचे झील, बर्फ से ढके हुए पहाड़ लोगों को आकर्षित करते हैं। लेह लद्दाख में दिसंबर जनवरी और फरवरी के समय में तापमान नीचे गिर जाता है जो आपके लिए खतरा है। यहां की ज्यादातर सड़के स्नोफॉल की वजह से बंद हो जाती है, ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली सर्दियों के मौसम में बर्फ से जम जाती है। यहां के कई ऐसे गांव और सड़क है जहां आना-जाना रुक जाता है। ऐसे में अगर आप यहां ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो फंसने का खतरा भी है। जनवरी के समय में यहां पर तापमान और बिजली की कमी से भी यात्रियों को परेशानी होती है।
केदारनाथ उत्तराखंड
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा करने के लिए सर्दियों के मौसम में लोग यहां ट्रैवल प्लान बनाते हैं। हालांकि, केदारनाथ मंदिर को नवंबर में ही बंद कर दिया जाता है। मंदिर को अप्रैल और मई के महीने में खोला जाता है। मंदिर को बंद रखने के पीछे यह वजह है कि भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से यहां यात्रा करना खतरनाक होता है। इस दौरान आपको सुविधा और यहां ठहरने के लिए जगह भी नहीं मिलती है।
अमरनाथ
जम्मू कश्मीर सर्दियों के मौसम में और भी ज्यादा ठंडा बन जाता है। यहां की अमरनाथ गुफा जाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं लेकिन यह बर्फ के पहाड़ों से ढका हुआ रहता है। ऐसे में अमरनाथ गुफा की चढ़ाई यात्रियों के लिए खतरे से भरी हो सकती है। अगर आपको अमरनाथ गुफा में जाना है तो जून से अगस्त के महीने में जा सकते हैं।





