नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपका भी मन हमारी तरह अपनी बोरिंग लाइफ से निकलकर कहीं घूमने का कर रहा है, लेकिन ऐसी जगहें नही समझ आ रहा जहां सस्ते में भी निपट जाएं और एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह भी घूमने को मिले तो चिंता की नो फिकर हम आपके लिए लाएं हैं बेहद हेल्प फूल आर्टिकल जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा, आइए जानते है उन बेहतरीनटूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में ।
जहां हर साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है
घूमना किसे पसंद नही होता, लेकिन जेब से हर कोई मजबूर हो जाता है, ऐसे में हम आपके लिए सस्ते में कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जानकारी लाऐ है। जो भारत की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगहों के लिए जानी जाती है। इनमें से मैकलोडगंज, कसौली, शिमला, वैली ऑफ फ्लावर जैसी जगहें शामिल है। जहां हर साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है।
कम बजट में घूमने की जगह
मैकलोडगंज छुट्टियां मनाने के लिए एक बेस्ट जगह है, यहां आप आठ से दस हजार में आराम से 3 से 4 दिन तक घूम सकते है। यहां पर डल झील, भागसुनाथ मंदिर, कांगड़ा किला भागसु फॉल्स, जैसी कई जगहें है जहां आप घूमने का आनंद ले सकते है।
कसोल
प्राकृतिक नजारों से घिरा कसोल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां आप प्रकृति की गोद में घूमने का मजा ले सकते है, यहां पर बहती नदी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यहा बहुत कम पैसों में भी आप आनंद ले सकते है।
उत्तराखंड वैली ऑफ फ्लावर
चारों तरफ से फूलों की खुशबू, लहराते फूल उत्तराखंड में मौजूद वैली ऑफ फ्लावर जहां घूमने के लिहाज से जून-जुलाई का महीना सबसे बेहतर होता है। यहां दस हजार में तीन से चार दिनों तक आराम से घूमने का आनंद ले सकते है। इसके अलावा यहां वसुंधरा झरना, भीम पुल लक्ष्मण झूला, गंगा नदी जैसी कई खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते है।
शिमला
भारत के पसंदीदा जगहो में से एक शिमला, जहां की खूबसूरती देखते बनती है, सुंदरता और रोमांस से भरी यहां पर मॉल रोड, द रिज, कालीबाड़ी, मंदिर क्राइस्ट चर्च जैसी कई जगहें है जहां आप लगभग सात हजार में आराम से घूम सकते है नीला आसमान, ठंडी हवाएं, सुंदर वादियों के बीच आप इतने पैसों में आराम से तीन से चार दिनों तक घूम सकते है।
शिलांग
बेहतरीन खूबसूरत जगहों में से एक नॉर्थ ईस्ट के शिलांग, जहां घूमने के लिए दस से बारह हजार में आप आराम से घूम सकते है, यहां आपको चारों तरफ खूबसूरत नजारे ही देखने को मिलेंगे। जैसे नॉहकलिकई फॉल, मावफ्लांग सेक्रेड जंगल, रूट ब्रिज, एलिफेंटा फॉल
डलहौजी
डलहौजी जिसकी बात करें तो खूबसूरती और घूमने के मामले में इसका कोई तोड़ नही, यहां पांच से छ:हजार में आप आराम से सच दर्रा, गंजी पहाड़ी, पंचपुला झरना, चामुंडा देवी मंदिर, बकरोटा हिल्स जैसी जगहों पर जा सकते हैं, जो आपकी छुट्टियों का मजा दोगुना कर देगी। घूमने के लिहाज से वैसे तो हिमाचल का कोना-कोना ही खूबसूरत है लेकिन डलहौजी की बात ही निराली है।





