नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नए साल पर हर किसी की अपनी अपनी प्लानिंग होती है। घूमने करने के लिए अगर आपने भी अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो ट्रिप का प्लान कर लीजिए। नए साल के सेलिब्रेशन को सेलिब्रेट करने के लिए बर्फबारी वाली जगह चुननी चाहिए। ट्रैवल के दौरान आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलेगा और ट्रेवल का मजा भी दुगना हो जाएगा। स्नोफॉल हर किसी को पसंद होता है अगर आप भी नए साल के जश्न में खूबसूरत प्राकृतिक नजारे के बीच सेलिब्रेशन करें तो पल यादगार बन जाएगा।
मनाली
हिमाचल प्रदेश के मनाली में आप बर्फीली वादियों के बीच में नया साल मना सकते हैं। मनाली बर्फ से भरी हुई जगह है यहां नए साल का जश्न मनाना आपके लिए एक अलग अनुभव लेकर आएगा। स्नोफॉल देखने के लिए मनाली जैसी जगह लोगों की पहली पसंद है।
गुलमर्ग
जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग भारत का स्वर्ग माना जाता है। जनवरी के महीने में इस जगह पर जमकर बर्फबारी होती है। आप अपने नए साल के सेलिब्रेशन को मजेदार बनाने के लिए यहां एडवेंचरस एक्टिविटी भी कर सकते हैं। गुलमर्ग में प्राकृतिक और बर्फबारी का गजब का संगम देखने को मिलता है।
लेह लद्दाख
घूमने के लिए लेह लद्दाख लोगों की पहली पसंद है। यहां पर आप बर्फीली वादियां और शांत वातावरण के बीच एंजॉय कर सकते हैं। नए साल के जश्न को मनाने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह पर आप स्नोफॉल को एक्सपीरियंस कर सकते हैं।
औली
उत्तराखंड में मौजूद ऑडियो बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां आप पर भारी और एडवेंचरस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। औली में नए साल का सेलिब्रेशन करना आपके लिए काफी मजेदार रहेगा।
नैनीताल
नैनीताल तो बहुत अच्छी जगह है प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। नैनीताल की बर्फबारी लोगों को मोहित कर देती है। आप यहां पर नए साल के जश्न को खूब इंजॉय कर सकते हैं।





