नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हिमालय की गोद में बसा हुआ नेपाल एक छोटा सा देश है। अगर आप यहां ट्रैवल प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक स्थल से रूबरू हो सकते हैं। यह देश पर्वतारोहियों के लिए स्वर्ग माना जाता है यहां पर आप वन्य जीव संस्कृत पर्यटक जैसी चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं तो यहां के कई ऐसे स्थल है जिसे आठवें अजूबे से कम नहीं माना जाता है।
काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू की बात करें तो यहां का इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर फेमस है। काठमांडू में देखने लायक स्वयं शंभू मंदिर पशुपतिनाथ मंदिर है जहां पर आप फैमिली के साथ दर्शन करने जा सकते हैं।
स्वयं शंभू नाथ
काठमांडू में बौद्ध स्तूप का यह मंदिर पश्चिम पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद है। इस विश्व धरोहर स्थल भी घोषित किया गया है। आप इस जगह पर वास्तुकला और मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।
पशुपतिनाथ मंदिर
नेपाल में हिंदू धर्म के लिए यह एक फेमस मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को बागमती नदी के किनारे बनाया गया है। पशुपतिनाथ मंदिर की संस्कृति और इसका महत्व अपने आप में खास बनाता है।
दरबार रसवायर
यह काठमांडू का एक ऐतिहासिक स्थल है यहां पर महल मंदिर और आंगनों का संग्रहण है। इसे भी विश्व धरोहर घोषित किया गया है। इस जगह पर केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं।
पोखर
काठमांडू में पोखर घूमने की एक ऐसी जगह है जहां पर आप बड़े-बड़े शहर, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है तो यह एक बेस्ट लोकेशन है।
केवा झील
काठमांडू का केवा झील पोखरा में स्थित है यहां पर आप वोटिंग का मजा ले सकते हैं। आपको खूबसूरत झरना देखना है तो देवी फॉल जा सकते हैं यहां पर एक रहस्यमई गुफा है।





