नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां बिताने की बात आती है तो सबसे पहले ही स्टेशन का ही ख्याल आता है यहां का मौसम सुहाना होता है और गर्मियों का एहसास नहीं होता। अगर आप भी इस समय वेकेशन फैमिली के साथ रिप्लाई कर रहे हैं तो नैनीताल की कुछ मशहूर जगहों पर जरूर घूमें। बता दें कि, नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित है यहां पर घूमने के लिए पर्यटकों का आलम लग जाता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, वादियां और झरने पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। नैनीताल में बहुत सारी खूबसूरत जगह है जहां पर आप ट्रिप का मजा ले सकते हैं।
नैना देवी मंदिर
नैना देवी मंदिर उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां पर घूमने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। जो लोग नैनीताल घूमने आते हैं इस जगह पर जरूर घूमते हैं, यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक कथा के अनुसार देखा जाए तो देवी सती की आंखें यहां पर गिरी थी इसके बाद इस मंदिर को नैना देवी के नाम से जाने जाना लगा।
नैनीताल झील
नैनीताल झील कुमाऊं क्षेत्र की सबसे बड़ी झील मानी जाती है जो आम के आकार की बनी हुई है। अगर आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो इस झील के किनारे आप पिकनिक मना सकते हैं बेहद ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी है।
नैना पीक
अगर आप पहाड़ देखना पसंद करते हैं तो नैनीताल का यह सबसे ऊंचा पहाड़ है जो देखने में भी खूबसूरत लगता है। बता दे कि भारत और चीन के युद्ध के बाद इस छोटी का नाम बदलकर नैना पीक कर दिया गया था।
इको केव गार्डन
यह एक बेहद ही प्रसिद्ध गार्डन है यहां पर आप खूब इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आपस में जुड़ी हुई गुफाएं हैं जो देखने में मनमोहन है। यहां की प्राकृतिक गुफाओं का रखरखाव स्थानीय प्रशासन करती है। यह नैनीताल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है, जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





