back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Travel Places: मानसून में बढ़ जाती है बिहार की खूबसूरती, इस जगह पर करें ट्रैवल प्लानिंग

मानसून एक ऐसा समय होता है जब किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान किया जाता है। इन दिनों बिहार की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मानसून शुरू हो चुका है ऐसे में पहाड़ और जंगल बेहद खूबसूरत लगते हैं। बिहार में कई ऐसे पर्यटक स्थल है जहां पर मानसून के समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। मानसून के समय राजगीर की खूबसूरती देखने लायक होती है। यह जगह बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए मुख्य माना जाता है। राजगीर खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के बीच बसा हुआ एक खूबसूरत स्थान है। अगर आप मानसून के समय में यहां पर ट्रैवल प्लानिंग कर रहे हैं, तो शिमला-मनाली से भी अच्छी खूबसूरती देखने को मिलेगी। मानसून के समय में यहां के जंगल की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मानसून में आप राजगीर की कई जगहों पर घूम सकते हैं।

पांडू पोखर

पांडू पोखर राजगीर का एक ऐतिहासिक स्थल है जहां पर्यटक दूर-दूर से घूमने आते हैं। यह जमीन 22 एकड़ में फैली हुई है और यहां पर खूबसूरत पोखर भी है। इस पोखर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।महाभारत में पांडवों का वर्णन किया गया है, जिनके पिता पांडू इस पोखर में स्नान करने आए थे। इसके बाद इस पोखर का नाम पांडु पोखर पड़ गया। मानसून के समय में यहां की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

विश्व शांति स्तूप

अगर आप मानसून में राजगीर घूमने आ रहे हैं, तो विश्व शांति स्तूप फेमस पर्यटक स्थल में से एक है। यहां पर विशाल सफेद स्तूप भगवान बौद्ध को समर्पित है जिसका गुबंद सोने का बना हुआ है। चारों तरफ यहां पर बुद्ध की मूर्तियां बनाई गई है, जो ज्ञान और उपदेश का संकेत देती है।

सप्तधारा कुंड

राजगीर का सप्तधारा कुंड पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। इसे पवित्र ब्रह्मा कुंड माना जाता है। इस कुंड में सप्त धाराओं के झरनों का पानी आता है। लोगों की मान्यता है कि, सप्तधारा का पानी पहाड़ की चोटी पर मौजूद सत्यपर्णी गुफाओं से गिरता है। इस कुंड के चारों तरफ हरियाली और पहाड़ की सुंदरता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵