back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

March Destinations: अगर आप भी मार्च महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो एक बार जरूर विजिट करे इन जगहों पर

अगर आप भी मार्च में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो दिल्ली के पास मौजूद इन चार डेस्टिनेशन पर एक बार जरूर करें विजिट।जहां जाकर आपको मिलेगा प्र‍कृति के खूबसूरती और शांति का अहसास।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी मार्च महीने में बना रहे कहीं घूमने का प्लान, तो एक बार जरुर जाएं दिल्ली के पास मौजूद इन प्लेस पर जहां आपको जाकर जन्नत सा महसूस होगा। ये डेस्टिनेशन ऐसे है जहां आप दोस्तों या फिर परिवार वालों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते है वो चार डेस्टिनेशन और उनकी विशेषताएं। 

दिल्ली के पास घूमने के लिए 4 बेस्ट जगह

मसूरी

दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थि‍त मसूरी, जिसे “पहाड़ों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है, वैसे तो यहां आप कभी भी घूम सकते है लेकिन मार्च महीने में वेदर के हिसाब से घूमना बहुत ही प्यारा लगता है। आप यहां पर मॉल रोड पर जहां दुकानें, कैफे और पुरानी इमारतें है वहां भी घूम सकते है, इसके अलावा यहां केम्प्टी फॉल्स भी है जहां आप नहाने का मजा ले सकते है, कैमल्स बैक रोड पर फोटोग्राफी भी कर सकते है और बर्फ से ढके हिमालय को देखने आप गन हिल भी जा सकते है। जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। 

नैनीताल

हिल स्टेशन के लिए फेमस उत्तराखंड के क्षेत्र में स्थित नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, मार्च महीने में मौसम के हिसाब से यहां घूमना किसी जन्नत से कम नही है क्योकि इस महीने में न ज्यादा ठंड होती है ना ज्यादा गर्मी इसलिए आप यहां आकर इस महीने में फेमस नैनी झील में बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं, इसके अलावा धार्मिक स्थल नैना देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते है, जो झील के किनारे स्थित है। साथ ही वहां के लोकल मार्केट में वहां के स्थानीय भोजन का लुत्फ भी उठा सकते है। 

शिमला

अपने खूबसूरती और पर्यटन के लिए मशहूर शिमला जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है, यहां बर्फ के पहाड़ के अलावा घूमने के लिए बहुत सी ऐसी जगहें है जहां आप खूबसूरती और सूकून का अहसास कर सकते है, यहां शांति का अनुभव पाने आप जाखू मंदिर जा सकते हैं, इसके अलावा वाइसरीगल लॉज और क्राइस्ट चर्च जैसी पुरानी इमारतों को भी देखने आप जा सकते है। 

लैंसडाउन 

अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर लैंसडाउन, जहां आप घूमने के लिए बोटिंग करने के लिए लैंसडाउन जा सकते है यहां घूमने के हिसाब से मार्च का महीना सबसे बेस्ट होता है, जहां आप टिप-इन-टॉप व्यूपॉइंट से शिवालिक पर्वतमाला की खूबसूरती को निहार सकते है, और इसके साथ ही वहा के सेंट मैरी चर्च की वास्तुकला वाली ऐतिहासिक इमारत में भी घूम सकते है । इन जगहों पर जाकर आपकी ट्रिप यादगार बन जाऐगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵