नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली की बात आती है तो मन में रंग-बिरंगे रंगों का दृश्य बनने लग जाता है। अगर आप भी अपनी होली को कहीं और मनाने के बारे में सोच रहे हैं और बच्चों के साथ ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो आपको इस दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। होली का त्यौहार रंग, पानी और भीड़ भाड़ जैसा रहता है। बच्चों को भी ऐसी जगह बहुत पसंद आती है क्योंकि वह इस तरह की जगह पर खूब मौज मस्ती करते हैं। लेकिन पेरेंट्स को यात्रा के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
रंगों से करें बचाव
होली के त्यौहार में लोग एक दूसरे पर रंग फेंकने से पहले बिल्कुल नहीं सोचते हैं। अगर आपके बच्चे को किसी तरह के रंग से एलर्जी है तो आपको सेफ्टी के बारे में ध्यान रखना चाहिए। बच्चों की स्किन इस तरह के रंगों को झेल नहीं पाती है और एलर्जी हो सकती है। यात्रा पर जाने से पहले आपको डॉक्टर से क्रीम ले लेना चाहिए जो रंग लगने पर एलर्जी ना करें।
भीड़ भाड़ वाली जगह
होली पर ट्रैवल प्लान बना रहे हैं तो आपको भीड़भाड़ वाली जगहों को चुनने से बचना चाहिए। मथुरा वृंदावन जैसी जगह पर होली के त्यौहार को बहुत खास तरीके से मनाया जाता है यही वजह है कि यहां बहुत भीड़ होती है। ऐसे में आपको होली के त्यौहार के लिए मथुरा वृंदावन जाने से बचना चाहिए।
एक्स्ट्रा कपड़े रखें
होली का त्यौहार रंगों और पानी के साथ खेला जाता है ऐसे में बच्चों के कपड़े बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। आपके बच्चों के एक्स्ट्रा कपड़े अपने साथ लेकर चलना चाहिए ताकि भीगने पर इसे चेंज किया जा सके। इस तरह से बच्चों को ठंड नहीं लगेगी और एलर्जी भी नहीं होगा।
पूरे कपड़े पहनकर निकलें
होली के लिए कहीं बाहर ट्रैवल करने जा रहे हैं तो आपके घर से ही पूरे कपड़े पहनकर निकालना चाहिए। क्योंकि रास्ते में बच्चे होली का रंग डाल सकते हैं। जब आप फुल बाजू के कपड़े पहने रहते हैं तो रंग शरीर पर पूरी तरह नहीं लगता है।





