Travel Tips: मालदीव की ये फेमस जगह सिर्फ टूरिस्ट के लिहाज से नहीं बल्कि हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी है खास

अगर आप मालदीव घूमने जा रहे हैं और यहां कोई नई जगह देखने के लिए बहुत उत्सुक है। तो आप पर्यटन के साथ-साथ यहां हनीमून जैसे कई प्लेस आपको मिल जाएंगे।
Travel Tips
Travel Tips

नई दिल्ली रफ्तार न्यूज़ ट डेस्क:  दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक  मालदीव अपनी खूबसूरती और शानदार पर्यटन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मालदीव अब हर किसी के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है।  जिसको भी देखो अपने हनीमून के लिए हर  कोई मालदीव को अपनी लिस्ट में जरूर रखता है । जहां पहले यह डेस्टिनेशन सेलिब्रिटीज के बीच फेमस था।  अब यह आम लोगों को खास पसंद आ रहा है।  जिस तरह से लोग मालदीव  घूमने जा रहे हैं उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यह देश खूबसूरती के लिहाज से पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।  अगर आप मालदीव  जा रहे हैं तो आप कुछ नई जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं। उनमें से यहां की राजधानी माले भी शामिल है।  तो चलिए आपको मालदीव के कुछ शानदार और फेमस पर्यटक स्थल और हनीमून डेस्टिनेशन बताते हैं। जहां आप घूम सकते हैं।

हुकुरू मिस्की

हुकुरु मिस्की मालदीव की बहुत ही शानदार और सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। जो हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। इसका निर्माण 1658 ईस्वी में किया गया था। यह  हुकूरू मिस्की मस्जिद मालदीव की राजधानी माले  में स्थित है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से इस जगह पर लोगों द्वारा पूजा किया जाता है।  इस जगह पर दुनियाभर के पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। इस मस्जिद की संरचना को कोरल नक्काशी ,  ब्लॉक लकड़ी की नक्काशी  से संवारा गया गया है।  यह देखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है।

विलिंगिली आईलैंड

विलिंगिली द्वीप की यात्रा आपको एक अलग ही सुख और चैन वाली दुनिया में ले जाएगी।  अगर आप मालदीव घूमने आए हैं तो यह जगह बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें  बड़े-बड़े नारियल के पेड़ के बीच बनाया  गया विलिंग्ली आइलैंड  देखने में बेहद ही खूबसूरत और पर्यटकों को मनमोहक करता है।  यहां प्राकृतिक सुंदरता में डूबा यह द्वीप  शहर  से बस एक फेरी की सवारी दूर है।  यहां के समुद्र का नीला और साफ पानी आपके दिल को खुश कर देगा।  यह कहने पर मजबूर कर देगा कि आखिर पहले ऐसी जगह हमने क्यों नहीं देखी।


वाधू आईलैंड

वाधू आईलैंड मालदीव की सबसे खूबसूरत जगहों  में से एक है। यह पर्यटन के साथ-साथ हनीमून डेस्टिनेशन भी है।  जिसमें कुछ बेहतरीन रिसॉर्ट और खूबसूरत उद्योग भी हैं। लगभग 500 आबादी वाला यह खूबसूरत द्वीप  हरे-भरे पेड़ और समुद्र के किनारे के बीच एकांत में टाइम स्पेंड करने के लिए बेहद बेस्ट जगह है।  लेकिन यहां होने वाली प्रकृति की घटना जिसे सी ऑफ स्टार्स के रूप में जाना जाता है l। यह दुनिया भर के लोगों को बहुत आकर्षित करती है। वाधू आईलैंड घूमने के लिए रात का समय सबसे बेस्ट है।  जब आप इस चमकते क समुद्र की अविश्वसनीय  घटना को अपनी आंखों से देखेंगे तो आपका दिल रोम रोम हो जाएगा।

सनसेट क्रूज मालदीव 

मालदीव का सनसेट क्रूज  सूर्यास्त के समय अद्भुत दृश्य के साथ-साथ डॉल्फिन और ह्वेल प्रजातियों के लिए काफी फेमस है।  जो इसे मालदीव  की बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक बनाती है।  मालदीप का क्रूज डॉल्फिन और ह्वेल  दोनों की प्रजातियां में की एक विस्तृत सारणी है। अगर आप मालदीव गए हैं तो यह जगह को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।  मालदीव के सनसेट क्रूज से सनसेट के इन अद्भुत अदृश्य दृश्यों  को जरूर फील करें।  यकीनन यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये India Tourism in Hindi

Related Stories

No stories found.