back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Makar Sankranti Travel: गंगा स्नान का बना रहे हैं मन, इन पवित्र शहरों में लगाएं डुबकी

भारत में ऐसी कोई पवित्र स्थान है जहां पर मकर संक्रांति की डुबकी लगा सकते हैं। खास मौके पर इन जग्गू पर फैमिली के साथ जरूर जाएं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन लोगों को सुबह-सुबह स्नान करने के बाद दान दक्षिणा देना चाहिए। इसके अलावा भारत में इस दिन खिचड़ी खाने का रिवाज भी होता है इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं। भारत में ऐसे कई त्यौहार है जब पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन आप भी भारत के कई ऐसे पवित्र स्थल है जहां पर जाकर गंगा नदी में डुबकी लगा सकते हैं। इस तरह से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। हमारी आत्मा शुद्ध हो जाती है और स्नान का फल भी मिलता है। 

प्रयागराज 

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज को संगम स्थल कहा जाता है। यहां पर गंगा यमुना और सरस्वती तीन नदियों का संगम होता है। माघ के महीने में यहां पर मेले का आयोजन भी किया जाता है इस दौरान कुंभ मेला लगता है। इस साल भी प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है। इससे पहले आप मकर संक्रांति के त्यौहार के दिन यहां पर शुभ स्नान कर सकते हैं। 

हरिद्वार

हरिद्वार एक बहुत पवित्र स्थान है जहां पर लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। मकर संक्रांति के दिन उत्तराखंड के हरिद्वार में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। हरिद्वार में भी गंगा नदी बहती है जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। शाम के समय हर की पौड़ी पर गंगा आरती भी की जाती है जहां आप अपनी मनोकामना लेकर जा सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा आरती और पवित्र स्नान किया जाता है।

वाराणसी

वाराणसी पवित्र शिव स्थल है जहां पर लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। भोलेनाथ बाबा विश्वनाथ का धाम भी गंगा के किनारे ही बसा हुआ है। यहां का मनी करने का घाट गंगा आरती के नजारे को अद्भुत बना देता है। मकर संक्रांति के दिन बनारस के घाट पर गंगा आरती का अनुभव ले सकते हैं और स्नान भी कर सकते हैं। 

ऋषिकेश

मकर संक्रांति के दिन उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। यहां की त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए जानी जाती है। इस जगह पर योग और ध्यान भी लगाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन अगर आप भी यहां गंगा स्नान करने आ रहे हैं तो राम झूला और लक्ष्मण झूला भी घूम सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल मनाने पहुंचे PM मोदी, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...