प्रयागराज को अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है यहां लोग संगम स्नान करने भी आते हैं। प्रयागराज एक प्रसिद्ध जगह है यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर फेमस है। साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से हो चुका है और यह 26 जनवरी तक चलेगा। 12 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब देश विदेश से भक्तों की भीड़ यहां आएगी। आप भी महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं उसके आस-पास ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
मिर्जापुर
प्रयागराज से मिर्जापुर 90 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह विंध्याचल क्षेत्र के पर्वत से गिरा हुआ नजर आता है। विंध्याचल एक धार्मिक स्थल है जहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। विंध्याचल में विंध्यवासिनी देवी का मंदिर और त्रिकूट पर्वत है जहां भक्तों की भीड़ लगती है। आप प्रयागराज से टैक्स या बस से मिर्जापुर की यात्रा कर सकते हैं।
चित्रकूट
प्रयागराज की संगम नगरी चित्रकूट 130 किलोमीटर की दूरी पर है। यह धार्मिक और ऐतिहासिक जगह है यह रामायण काल से भी संबंधित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है इस जगह पर घने जंगल, शांत पहाड़ और मंदाकिनी नदी मौजूद है। चित्रकूट की गुफा घूमने का एक अलग ही मजा है।
रीवा
मध्य प्रदेश की गोद में बसा हुआ रीवा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। प्रयागराज से इस जगह की दूरी 150 किलोमीटर की है। रीवा में आप पहाड़ी झरने और बड़े-बड़े वॉटरफॉल्स देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के ऐतिहासिक किले और संग्रहालय भी फेमस है।
पंचमढ़ी
मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन पंचमढ़ी अपनी खूबसूरत वीडियो गुफाओं और झरनों के लिए जाना जाता है। प्रयागराज से इस जगह की दूरी 350 किलोमीटर है। पंचमढ़ी का वातावरण काफी शांत और खूबसूरत है। इस जगह पर आप जटाशंकर गुफा देखने का मजा ले सकते हैं।




