नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी ऑफिस के कामकाज के बीच वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जगहों के बारे में जान लीजिए। लगातार ऑफिस में काम करने की वजह से काफी प्रेशर बना रहता है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर घूम लें तो सारा प्रेशर एंजॉयमेंट में बदल जाता है। आप नीचे बताई गई खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए तीन से चार दिन की छुट्टी ले सकते हैं। इन सभी जगह की खूबसूरती को देखने के बाद आपका मन भी मोहित हो जाएगा।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर एक ऐसी जगह है जहां हर कोई घूमना पसंद करता है। खासकर मानसून के समय में यहां की खूबसूरती निखर जाती है। महाबलेश्वर में आप लिंगमाला, वॉटरफॉल, महाबलेश्वर मंदिर घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए आप बस या फिर टैक्सी से आ सकते हैं।
तमिलनाडु
अगर आप तमिलनाडु जैसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ तीन से चार दिन का प्लान बना लीजिए। यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के बाद आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा। यहां घूमने के लिए आपको ₹15000 का खर्च आ सकता है जो एक छोटा सा बजट है।
कुर्ग
मानसून के समय में कर्नाटक के कुर्क की खूबसूरती देखने लायक होती है। आप लॉन्ग वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ यहां की सुंदरता को देखने आ सकते हैं। कुर्ग का एबी वॉटरफॉल, राजा की सीट, कुर्ग कॉफी प्लांटेशन जैसी जगह पर सैर कर सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती अगर आप एक बार देख लें तो बार-बार आने का मन बना लेंगे।
मेघालय
बरसात के मौसम में मेघालय की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। अगर आप भी दोस्तों के साथ यहां की ट्रिप प्लैनिंग कर रहे हैं तो यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। आप यहां पर एलीफेंट वॉटरफॉल, उमिया झील और शिलांग पीक की सैर कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





