back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लाइट से कर रहे हैं लंबी दूरी का सफर, तो फॉलो करें ये प्लेन हैक्स

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना चाहिए इससे आपका सफर बिल्कुल आसान हो जाता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लंबी दूरी की यात्रा करने से थकान होने लगती है। अगर आप भी लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो कुछ आसान प्लेन हैक्स के बारे में जान लीजिए। इन टिप्स मदद से आप अपने सफ़र को कंफर्टेबल बना सकते हैं। कई बार सफर के दौरान हम बोर होने लगते हैं या फिर बैठे-बैठे शरीर में दर्द होने लगता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये प्लेन हैक्स बताए गए हैं जो सफर को मजेदार बना देते हैं।

ऑनलाइन चेक इन

अपने प्लेन के सफर को आसान बनाने के लिए आपको ऑनलाइन चेक इन कर लेना चाहिए इससे आपको लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता है। इसका दूसरा फायदा यह भी है कि आप अपनी मनपसंद सीट चुन सकते हैं।

हल्का सामान 

अगर आप फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो आपको ज्यादा भारी भरकम सामान लेकर नहीं जाना चाहिए। पैकिंग के दौरान आपको जरूरतमंद चीजों को ही पैक करना चाहिए। इसके अलावा समान चेकिंग कराने में भी आसानी होगी और ज्यादा पैसे भी नहीं देने होंगे।

पानी और स्नैक्स

फ्लाइट में सफर करने के दौरान आप पैसों की भी बचत कर सकते हैं इसके लिए पानी और कुछ स्नैक्स लेकर जाएं। आप फ्लाइट में मिलने वाले महंगे फूड को बिल्कुल ना खरीदें। इस तरह से आपके पैसों की बचत होती है। 

कंफर्टेबल कपड़े 

जब आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो आपको अपना लुक कैजुअल और कंफर्टेबल लुक रखना चाहिए। लंबे समय तक सीट पर बैठने में मदद मिलती है और अच्छी नींद भी आती है। 

यात्रा बीमा

प्लेन से सफर करने से पहले आपको यात्रा बीमा कर लेना चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिलती है यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना या फिर किसी बीमारी से सुरक्षा दी जाती है। 

झपकी लीजिए

अगर आप फ्लाइट से लंबी दूरी का सफर तय कर रहे हैं तो झपकी लेने से सफर का समय जल्दी गुजर जाता है। अगर आपको फ्लाइट में घबराहट होती है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा उपाय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bobby Deol Birthday: काम नहीं मिला तो बने DJ, खलनायक बन पलटी किस्मत-ऐसे बने ‘लॉर्ड बॉबी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी देओल का नाम आते ही फैंस के सामने दो...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵