back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुलु-मनाली हो गए पुरानें! अब गर्मियों में घूमें भारत के इन 6 हिल स्टेशनों पर, यादगार बन जाएगी यात्रा

अप्रैल महीना आते ही गर्मी की पूरी तरह से शुरूवात हो जाती है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने लोग पहाड़ों व ठंडी जगहों का ट्रिप प्लान करने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। भारत में मार्च-अप्रैल महीनों से ही गर्मियों की शुरूआत हो जाती है। इस समय तो तापमान भी 55 डिग्री पार कर जा रहा है। ऐसे में तपिश भरी धूप और भीषण गर्मी से राहत पाने आप भी कहीं ट्र‍िप कर रहे प्लान, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताऐगें ऐसी ही कुछ जग‍हों के बारे में, जहां पहुंच आपको मिलेगा ठंडक का अहसास। 

आइए जानते है उन खास जगहों के बारे में

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग घूमने के लिए हिल स्टेशन्स का ही रुख करते हैं। वहीं दिल्ली के आसपास रहने वालों के लिए तो उत्तराखंड और हिमाचल ही सबसे पास और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन होता है। लेकिन इन सब के बीच अगर आप वीकेंड में किसी लंबी यात्रा का बना रहे मन तो आज हम आपको बताऐगें ऐसे जगहो के बारे में जहां अप्रैल महीने में एक अलग ही नजारा देखनें को मिलता है। आइए जानते है उन खास जगहों के बारे में। 

शिमला

अप्रैल महीने में आप भी किसी ठंडी जगह जाने का बना रहे प्लान तो इस बार जरुर विजिट करे हरी-भरी वादियां से ओतप्रोत हिमाचल प्रदेश में, जहां ठंडी हवा और हरियाली के बीच कई तरह के एडवेंचर स्‍पोर्ट्स में भी हिस्सा ले सकते है। 

कश्‍मीर

अप्रैल महीने में अगर इस जगह नही घूमा तो क्या ही घूमा, जिसे ‘धरती का स्वर्ग’ भी कहा जाता है, हरी-भरी वादियों और पानी के शिकारा का दीदार करने आप कश्मीर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। जहा पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी कई जगहें ऐसी है जो आपको रोमांच से भर देंगी। यहा बारिश के सीजन को छोड़कर आप बाकी दोनों ही सीजन में आराम से घूम सकते है। 

कूर्ग

रोमांच से भरपूर कॉफी के बागानों के लिए पूरी दुनिया भर में फेमस कूर्ग जो अपने जलप्रपातों, धुंधले पहाड़ों के लिए भी काफी मशहूर है, यहा की यात्रा आपको एकदम मस्त कर देगी, यहां आप ट्रैकिंग, कैंपिंग और राफ्टिंग जैसी चीजों में भी हिस्सा ले एंन्जॉय कर सकते है। 

पचमढ़ीमध्‍यप्रदेश का मशहूर पर्यटन स्थल पचमढ़ी, जहां जाकर आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास होगा। यहा आपको कई सारे वाटरफॉल्स और गुफाएं देखने को मिलेंगी। वहीं जो ट्रैकिंग के शौकीन उनके लिए भी यहा कई रोमांचित ऑप्शन मिलेगें। अपने हरी भरी वादियों व गुफाओं के लिए मशहूर सतपुड़ा की पहाड़ी पर स्थित पचमढ़ी एक हिल स्टेशन है। 

मेघायल

अप्रैल महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहो में से एक मेघालय, जहां इस महीने में न बहुत ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी। एडवेंचर और प्रकृति प्रेमी के लिए तो एक बेस्ट प्लेस है, यहां आपको कई वाटरफॉल्स देखने को मिल जाएंगे। लेकिन कुछ वाटरफॉल्स को देखने के लिए आपको लंबा चलना पड़ सकता है। यहां आपको दुनिया का सबसे साफ-सुथरा गांव भी देखने को मिलेगा जो किसी स्वर्ग से कम नही है। 

दार्जिलिंग

अगर आप हिमालयन रेलवे की रोमांचक सवारी का आनंद लेना चाहते है, तो आपके लिए वेस्‍ट बंगाल में बसी ये जगह किसी बेस्ट प्लेस से कम नही है, यहां आप टाइगर हिल से लेकर सन राइज का नजारा देख सकते हैं। दार्जि‍लिंग अपने आप में रोमांच से भरा जगह है जहां सक्या मठ, माकडोग मठ, और जापानी मंदिर जैसे स्थानों के दर्शन भी मिलेगें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...