Best Palces in Kerala: प्रकृति की गोद में बसा करेला, वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शन

2023 में न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा करने वाले 52 स्थलों की सूची में भारत के केरल ने अपनी जगह बनाई है। आखिर खास क्या है केरल में और क्यों इतना खूबसूरत हैं, आइये जानते हैं....
केरल में ये है टाॅप वेडिंग टेस्टिनेशन
केरल में ये है टाॅप वेडिंग टेस्टिनेशनSocial Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक  राज्य है केरल। यह एक ऐसा राज्य है  जिसकी गिनती देश के सबसे शिक्षित राज्यों की जाती है।  केरल की राजधानी तिरुवंतनपुरम है   जहां की आधिकारिक भाषा मलयालम है । केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता ,आयुर्वेदिक चिकित्सा, कला , संस्कृति मंदिरों, धार्मिक परंपराओं , त्योहारों  ऐतिहासिक स्थलों और नारियल के बड़े-बड़े पेड़ों को जैसे विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों के लिए  केरल प्रसिद्ध है । अपनी इसी खूबी और विविधताओं से भरी संस्कृति को समेटे यह  केरल पर्यटन स्थल की लिहाज से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब  प्रसिद्ध है।  साल 2023 में यात्रा करने वाले स्थलों की सूची में भारत के सिर्फ  इसी  राज्य ने जगह बनाई है। आखिर केरल में ऐसा क्या है कि यहां पर्यटकों का तांता पूरे साल  लगा रहता है। आपको बता दें कि केरल में कई ऐसी जगह हैं जहां आप सिर्फ घूमने नहीं जा सकते बल्कि हनीमून से लेकर डेस्टिनेशन  वेडिंग तक भी प्लान कर सकते हैं।  तो चलिए जानते हैं वह कौन सी जगह हैं। 

अलेप्पी

भारत का वेनिस कहा जाने वाला केरल का अलेप्पी शहर जिसे आधिकारिक तौर पर अल्पुज के नाम से जाना जाता है।  अगर हम पूरे केरल की सुंदरता को एक तरफ रखें और केरल के अलेप्पी शहर की सुंदरता को एक तरफ  तो यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अलेप्पी शहर अपने कैनल बैक वाटर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जहां आपको बेहतरीन हाउसबोट देखने को मिल जाएंगे।  जिसमें पूरी रात भी आप गुजर सकते हैं। अगर आप पिकनिक के लिए कोई भी बेस्ट स्पॉट तलाश रहे हैं।  तो यह खूबसूरत जगह आपके लिए बेहतर साबित होगी। अलेप्पी शहर अपने बेहतरीन रिजॉर्ट आयुर्वैदिक स्पा और वैलनेस सेंटर के लिए काफी प्रसिद्ध है।  यह केरल राज्य पर्यटकों का सबसे ज्यादा घूमने जाने वाला शहर है।

वायनाड

अगर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग करना पसंद करते हैं, तो वायानाड एक ऐसी शांत जगह है।  जहां आप अपनी छुट्टियां बिताना काफी पसंद करेंगे। फिर चाहे ऊंचे ऊंचे पहाड़ियों की चढ़ाई हो या घुमावदार घाटियों की सैर करना हो या फिर प्राकृतिक नजारों के बीच गुफाओं और झरनों को देखना हो वायनाड ऐसी जगह है  जहां आप सारे एक्टिविटीज को बड़े आनंद से महसूस कर सकते हैं।  आपको बता दें कि वायनाड के हिल स्टेशन भारत के सबसे अलग है हिल स्टेशनों में से एक है।  यहां के रिसोर्ट भी अद्भुत आनंद देते हैं। वायनाड केरल में मसाले की खेती और वन्य जीव अभ्यारण के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।  जो भी पर्यटक यहां आता है। वो यहीं का होकर रह जाता है।

वर्कला

वर्कला केरल का यह भले ही  एक छोटा शहर है। लेकिन यह अपने पिटारे में बहुत सी खूबसूरती समेटे हुए है। यह शहर जो कि केरल के दक्षिण भाग में स्थित अरब सागर के तट में बसा है।  वर्कला समुद्र तट से सनसेट का काफी सुंदर नजारा देखने को मिलता है।  जिसके लिए यह काफी प्रसिद्ध है।  यहां आप कई सारी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। जैसे बोट राइडिंग सर्फिंग ,पैराग्लाइडिंग ,हॉर्स राइडिंग और समुद्र तट के एक तरफ खूबसूरत चट्टानें जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं । इन सारी चीजों के साथ-साथ आप यहां हिंदू संस्कृति मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे।  जहां स्वामी मंदिर , विष्णु मंदिर , शिवगिरी मठ मंदिर आदि वर्कला शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

मुन्नार

मुन्नार केरल की बेहतरीन पर्यटक स्थलों में से एक है।  जो अपने खूबसूरत पश्चिमी घाटियों व हिल स्टेशनों के कारण बहुचर्चित है। मुन्नार नए शादीशुदा जोड़ों के लिए सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है।  यहां कई मोस्ट रोमांटिक प्लेस हैं। जहां आप खूब इंजॉय कर सकते है।  यहां आपको  विशाल चाय के बागान,  हरे-भरे जंगल भी देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा आप यहां कुछ अच्छी  एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

कोच्चि

क्वींस ऑफ अरेबियन सी के नाम से जाना जाने वाला कोच्चि शहर अपने विशाल और व्यापारिक बंदरगाह के लिए प्रसिद्ध है। जो प्राचीन काल लगभग 600 साल से आज तक कार्यशील है। खास बात  यह  है कि ये जगह अपनी शुरुआती दौर से ही पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां  आप बेहतरीन बीच, पहाड़ी और हरे-भरे जंगल का आनंद ले सकते हैं। कोच्चि इसलिए भी प्रचलित है क्योंकि यहां आपको भारत का पहला यूरोपियन चर्च भी देखने को मिल जाएगा।  साथ ही साथ सबसे प्राचीन पुर्तगाली घर भी देखने को यहां आपको मिलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in