back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel: बच्चों के साथ कर रहे ट्रेवलिंग तो इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल, नहीं होंगे यात्रा के दौरान परेशान

बच्चों के साथ ट्रैवल करना आसान नहीं होता है। लेकिन कुछ टिप्स को अपना कर इस सफर को आसान बनाया जा सकता है।  जिससे पेरेंट्स और बच्चे दोनों ट्रिप में अच्छे से इंजॉय कर पाएंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: घूमने के लिए सफर पर जाना किसे  अच्छा नहीं लगता है लेकिन जब ट्रैवलिंग बच्चों के साथ करनी हो तो थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है।  बच्चे साथ होते हैं तो थोड़ी ज्यादा प्लानिंग और थोड़ी ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है। क्योंकि ट्रैवलिंग के समय बच्चों की चिल्ल पौं से हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में आपको कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।  जिससे आपकी यात्रा मंगलमय और सुखद हो।  साथ ही बच्चों के लिए भी यात्रा बहुत एक्साइटिंग हो जाती है।  और वह बोर नहीं होते।  वह भी आपके साथ पूरी जर्नी में इंजॉय कर सकेंगे।  इसलिए आप इन पांच बातों का जरूर रखें ख्याल जो बनाएगी आपकी यात्रा को आसान।

खाने पीने का सही इंतजाम करें

बच्चे हो या बड़े यात्रा के दौरान खाना किसे पसंद नहीं होता है।  अगर आप इस उम्मीद  में है कि रास्ते में जो मिलेगा।  बच्चों को खिला देंगे तो आप गलती कर रहे हैं। बाहर के फूड  से बच्चे आपके बीमार हो जाएंगे। इसके बाद आपकी परेशानी और बढ़ जाएगी।  इसलिए आप कोशिश करें कि घर से ही कुछ  हेल्दी स्नैक्स बनाकर ले जाएं और बच्चों को जब भी भूख लगे समय-समय पर उन्हें खिलाते रहें।

बच्चों की फेवरेट कॉमिक्स और वीडियो रखें

बच्चों के लिए पसंदीदा वीडियो अपने फोन में डाउनलोड करके रख लें। साथ ही  कुछ बुक्स भी रख लें जो उन्हें पसंद आती हो।  जब बच्चों का मन न लग रहा हो जब वह चिड़चिडडे हो जाए तो उन्हें यह वीडियो और कॉमिक्स  पढ़ने को दें।

आसपास के लोगों से बात करें

अक्सर बच्चों की आदत होती है कि वह अनजाने अपरचित लोगों में घिरे रहते हैं। हर कोई उन पर लाड प्यार बरसता है।  लेकिन यात्रा के दौरान इतने सारे अजनबी चेहरे देखकर वह घबरा भी  जाते हैं। इसलिए रोते और परेशान हो जाते हैं।  ऐसे में आप अपने बच्चों से बातचीत कर सकते हैं उन्हें यात्रा के दौरान दिखाई दे रही चीजों के बारे में बता सकती हैं। इससे उनका मन बहला रहेगा।

बच्चों की दवाइयां साथ में रखें

बच्चा अगर आपका बीमार नहीं भी है लेकिन कुछ आप ऐसी जनरल दवाई अपने साथ रख सकते हैं।  जिससे आपको यात्रा के दौरान आसानी हो। क्योंकि जहां आप यात्रा कर रहे हैं वहां जरूर नहीं है कि वहां आपको डॉक्टर वगैरा मिले l। इसलिए कुछ जनरल दवाई अपने साथ रखें जैसे खांसी, जुखाम, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और कुछ बैंडेज भी रख सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...