नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । लंबे अंतराल के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल चुके है, जिससे अब से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर में 7 सुबह से प्रवेश मिलना प्रारंभ हो गाया। ऐसे में कई लोगों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कें लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। तो उन्हें जाने से पहले एक बार इन बातों का जरुर देना होगा ध्यान वरना बाद में पड़ सकता है पछताना, आइए जानते है वो कुछ टिप्स जिसका ख्याल रख आपकी यात्रा हो जाएगी आसान।
आइए जानते हैं वो टिप्स
बता दे कि, लंबे इंतजार के बाद पर्यटन विभाग ने पिछले महीने यानी मार्च से इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है, जिसके बाद अभी तक लाखों लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है, यदि आप भी इस बार अपने परिवार के साथ दर्शन को जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर ही बनाएं प्लान, वरना हो सकते है परेशान। आइए जानते हैं वो टिप्स जिनका रखना होगा ध्यान।
सही समय का चयन करें
यात्रा की शुरआत के दिनों में ऐसे समय का चुनाव करें जब वहां ज्यादा भीड़ न हो, क्योकि इन दिनों तो वहा भारी भीड़ होती है। इसके अलावा बारिश के दिनों में भी जाने से बचना चाहिए ताकि पहाड़ों पर फिसलन के चलते आपको परेशानी ना उठानी पड़े।
हेल्थ चेकअप है जरूरी
यात्रा पर निकलने से पहले मेडिकल चेकअप बहुत जरुरी है इसके लिए बच्चों और बुजुर्गों का बॉडी चेकअप अवश्य कराएं। ताकि कोई दिक्कत होने पर वहां परेशानी ना हो व डॉक्टर की सलाह के बाद ही केदारनाथ यात्रा पर जाएं।
पहले से तय करें ट्रैवल मोड
केदारनाथ धाम जाने के लिए आपको कई किलोमीटर चढ़ाई करनी होती है इसके लिए बुजुर्गों और बच्चों को ले जाने से पहले इसका जरुर ध्यान रखें ऐसे में आपको पहले से ही खच्चर, पालकी, पिट्ठु या हेलीकॉप्टर में से किसी को चुनना होगा क्योकि हेलीकॉप्टर की बुकिंग पहले से होती है। वहीं अन्य चीजें आपको चढ़ाई के समय मिल जाएगी इनकी कीमत फिक्स होते है तो यहा आपको मोल भाव से बचना चाहिए।
रूकने का इंतजाम पहले से कर लें
केदारनाथ जाने से पहले ही आपको होटल-धर्मशाला की बुकिंग करनी होती है क्योकि भीड़ की वजह से रूकने का इंतजाम करने होटल-धर्मशाला मिलना मुश्किल होता है यहां पर गौरीकुंड, सोनप्रयाग, फाटा जैसी जगहों पर ही सरकारी गेस्ट हाउस या होटल पहले से आप बुक कर अपने सफर को आसान बना सकते है।
खाने-पीने का सामान साथ रखें
रास्ते के लिए अच्छे मात्रा में कुछ खाने-पीने का सामान अवश्य रखें ताकि बच्चों व बुजुर्गों को समय-समय पर कुछ न कुछ खाने को दे सके। इसमें आप सूखें आइटम जैसें, मठरी, लड्डू, नमकीन, बिस्किट जैसी चीजों को साथ रखें ये खराब भी नही होते और लंबे समय तक चलते है।
फर्स्ट एड किट है जरूरी
खाने-पीने के अलावा हमेशा ट्रैवल पर निकलने से पहले फर्स्ट एड किट व कुछ जरुरी दवांइया अवश्य ध्यान रखें जैसे, विक्स, मूव स्प्रे, बैंडेज गर्म पट्टी, व सिरदर्द, बुखार, दस्त, उल्टी दवाईयां जरुर रखें ।





