back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujrat Tour Package: IRCTC का सबसे सस्ता गुजरात टूर पैकेज, दिसंबर से शुरू होगी यात्रा

IRCTC का गुजरात टूर पैकेज आपके बजट में आपको गुजरात के कोने-कोने की सैर कराएगा। यह ट्रैवल 14 दिसंबर से शुरू होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल 2024 खत्म होने के साथ ही रेलवे अपने ग्राहकों के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप भी साल के अंत में अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह अच्छा मौका है। इस टूर पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिन घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ, भावनगर, अमहदाबाद, केवड़िया और वड़ौदरा घूम सकते हैं।

टूर पैकेज में क्या-क्या मिलेगा


  • आपको IRCTC के टूर पैकेज में आने जाने का टिकट दिया जाएगा।
  • इस टूर पैकेज के तहत आप तीन रात अहमदाबाद और एक रात वडोदरा में बीता सकते हैं।
  • आप शेयरिंग बेसिस पर बताई गई जगहों पर घूम सकते हैं।
  • पैकेज के अंदर 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर दिया जाएगा। लंच की व्यवस्था नही रहेगी।

जानिए क्या है पैकेज का किराया

 

IRCTC Tour Package में आप 2AC और 3 AC में सफर कर सकते हैं। दोनों क्लास के लिए किराया भी अलग-अलग है। इस पैकेज की शुरुआत 24,085 रुपए प्रति व्यक्ति से होगी। 5 से 11 साल के बच्चों का किराया टूर पैकेज में बेड के साथ 36,100 रुपए देना होगा। इसके अलावा 2 से 4 साल के बच्चों का किराया टूर पैकेज में 25,100 रुपए रखा गया है।

कैसे कर सकते हैं बुकिंग


अगर आप इस गुजरात टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं, तो IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। इस वेबसाइट के जरिए आप आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। अगर आपको पैकेज को लेकर अधिक जानकारी चाहिए तो IRCTC के कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। IRCTC टूर पैकेज में आपको ट्रेन टिकट, ठहरने की सुविधा और ट्रैवल की जगहों पर भी घुमाया जाएगा।

IRCTC ने दी जानकारी


IRCTC की ऑफिशल एक्स अकाउंट पर टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी शेयर की गई। इस पोस्ट में पैकेज प्राइज और घूमने की जगहें के बारे में बताया गया है। टूर पैकेज बुक करने के लिए लिंक भी दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵