नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जो लोग अपनों से दूर अपने घर से दूर कहीं बाहर शहर में रहते हैं उनके लिए होली का त्योहार मनाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसा होता है की ट्रेन ना मिलने की वजह से वह त्योहार को अकेले ही मनाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होगा क्योंकि भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा दे रही है। इस तरह से अब लोगों को अपने घर जाने में बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी और वह त्यौहार को अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।
इन स्टेशनों से भी चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे की तरफ से कई जगह के स्टेशन से होली स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। इसमें गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर, कामाख्या-आनंद विहार शामिल है। गोमतीनगर से भागलपुर और मालदा टाउन, गोरखपुर से हावड़ा में भी होली स्पेशल ट्रेन चलेगी।
इन स्टेशंस पर रुकेगी ट्रेन
होली स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज कई जगह पर होने वाले हैं। इसमें आनंद विहार तक चलने वाली होली स्पेशल गोविंदपुर जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर,आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन पर रुकेगी। इन सभी स्टेशंस पर इस होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव रहेगा।
होली स्पेशल ट्रेन के नंबर
गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार से होते हुए राजगीर जाएगी। गाड़ी के खुलने का समय रात के 12:00 से शुरू हो रहा है और सुबह 7:50 पर यह आपको डेस्टिनेशन पर छोड़ देती है। इसके बाद यही ट्रेन आपको राजगीर से आनंद विहार तक लेकर आएगी। राजगीर से यह ट्रेन रात के 11:00 खुलेगी और सुबह 7:00 आनंद विहार पहुंचाएगी।
सिर्फ चार दिन तक चलेगी ट्रेन
रेलवे होली के लिए यह स्पेशल ट्रेन 7 मार्च , 11 मार्च, 14 मार्च और 18 मार्च तक के लिए चला रहा है। इस ट्रेन का सफर केवल AC में यात्रा करने वाले लोग ही ले सकते हैं। यह सुविधा अन्य बोगियों में सफर करने वाले लोगों को नहीं मिल पाएगी।
इन ट्रेनों में दूसरे क्लास के लोग कर सकते हैं सफर
जो लोग ऐसी के अलावा दूसरे क्लास में सफर करते हैं उनके लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। ट्रेन नंबर 03257 दानापुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन है। इसके अलावा गाड़ी नंबर 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। इस तरह से स्पेशल ट्रेन की मदद से यात्रियों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।





