back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Destination : Switzerland की ये खास जगहें कर रही है आपका इंतजार , एक बार जरूर जाएँ

स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह घूमने का सपना किसका नहीं होता। हर कोई धरती के स्वर्ग में एक बार जरूर घूमना चाहता है । स्वीटजरलैंड परिवार या दोस्तों के यात्रा कर रहे हैं तो जगहों पर जरुर विजिट करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने खूबसूरत प्रकृति के नजारे देखे होंगे।  ये प्रकृति के नजारे ज्यादातर स्विट्जरलैंड के होते हैं। क्योंकि स्विट्जरलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है। इसलिए यहां शूटिंग ज्यादा होती है। इसे दुनिया के सबसे अमीर देश में भी शुमार किया गया है।  दुनिया का खूबसूरत देश  लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।  यह जगह पूरी दुनिया की सबसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन मानी जाती है।  क्योंकि यहां पर आपको ऊंची चोटियों , झील, झरने , चर्च, संग्रहालय जैसी जगह देखने को मिल जाएंगी। यह देश  यूरोप को एक छोटा सा देश है। लेकिन अपनी खूबसूरती के चलते दुनियाभर में खुद की पहचान रखने में सक्षम है। वैसे लोग यहां गर्मियों के मौसम में जाते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां लाखों की संख्या में पर्यटक देखे जा सकते हैं।  अगर आप स्वीटजरलैंड दोस्तों या परिवार संग या फिर हनीमून के लिए जा रहे हैं तो आप इन जगहों पर जरुर विजिट करें।।

Switzerland Top Places Your_paragraph_text.jpg

बर्न| Barn

स्विट्जरलैंड घूमने की ख्वाहिश रखने वाला हर व्यक्ति इसकी राजधानी बर्न जरूर घूमना चाहता है। यह एक बेहद आधुनिक और आकर्षित कर देने वाला शहर है।  जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। बर्न में घड़ियां बनाने का काम बहुत देखा जाता है। यहां की घड़ियां आपको संसार के कोने-कोने तक देखने को मिल जाएंगी।  ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम बर्न इटली के एक शहर वेरोना के नाम पर पड़ा था। जिसे 11वीं शताब्दी के आसपास से बर्न के नाम से जाना जाने लगा।  यहां आप स्वीटजरलैंड के राष्ट्रपति का घर और संसद देख सकते है।

Switzerland Top Places the_rine_fall.jpg

द राइन फॉल| The Rhine Fall

द राइन फॉल्स स्विट्जरलैंड का सबसे प्रमुख झरना कहलाता है।  इस झरने में पानी बहुत अधिक मात्रा में में आता है।  जिसके कारण इसे यूरोप का सबसे शक्तिशाली जलप्रपात भी कहा जाता है। इस झरने पर बिजली बनाने के लिए कई बार प्रोजेक्ट शुरू किया लेकिन ऐसा नहीं लोगों के अवरोध के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया गया । द राइन  फॉल्स को 14000 से 17000 पुराना माना जाता है। यहां पर्यटक  झरने के दृश्य को  अपने कमरे में कैद करना बिल्कुल नहीं भूलते।  अगर आप शांति का वक्त बिताना चाहते हैं तो इस झरने के किनारे सुकून का एहसास कर सकते है।

Switzerland Top Places besal.jpg

बेसल | Besal

स्विट्जरलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में  बेसल बहुत ही आकर्षक शहर है।  जो की राइन नदी के तट पर बसा हुआ है।  प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए बेसल बहुत ही खूबसूरत जगह है।  जहां दूर-दूर तक प्रकति का नजारा देखने को मिलता है। बेसल में सबसे अधिक म्यूजियम और इसके साथ ही कई बुटीक और प्राचीन दुकान बेसल शहर में चेरी के पेड़ बहुत ही आकर्षक देखने में लगते हैं।

Switzerland Top Places zurich_1.jpg

ज्यूरिख | Zurich

स्विट्जरलैंड के प्रमुख पर्यटक ने स्थलों में शामिल ज्यूरिक बहुत ही आकर्षक शहर है।  जो की इंटरनेशनल बैंकिंग और इकोनामिक के लिहाज से काफी अच्छा जाना जाता है।  स्विट्जरलैंड के उत्तर मध्य में इसे स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। पर्यटन के लिए इस खूबसूरत शहर में बहुत सारे चर्च म्यूजियम थियेटर पार्क और झील  देखने को मिल जाएंगे।  इसके साथ ही स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक में नाइट क्लब भी है।  जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। रात को यहां पार्टी चलती ही रहती है। जिसका आप लुफ्त उठा सकते है। 

Switzerland Top Places jeneva.jpg

जेनेवा | Jeneva

स्विट्जरलैंड पर्यटन में देखने वाली खूबसूरत जगह में से जेनेवा अपने आप के खास पहचान रखता है।  जिसे स्विट्जरलैंड का सबसे शांत शहर भी माना जाता है।  स्विट्जरलैंड चॉकलेट और गाड़ियों के लिए भी फेमस है।  जिनेवा स्विट्जरलैंड का सबसे दूसरा बड़ा शहर है। यहां  संयुक्त राष्ट्र संगठन का भी मुख्यालय भी स्थित है। जेनेवा में  बहुत ही फेमस मोटर्स शो होते है।  जो दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहां  साल भर  लाखों की संख्या में दार्शनिक पहुंचते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...