नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन में पड़नेवाली हरियाली तीज आज 27 जुलाई को मनाई जा रही है, इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए घुमाने का प्लान सबसे बेस्ट रहेगा।इस दिन आप अपनी पत्नी को किसी बेहतरीन जगह पर घुमा सकते हैं। वहीं सबसे बड़ी बात है कि आज दिन संडे है। ऐसे में आपको छुट्टी भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।ये आपकी पत्नी के लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है।
बता दे, इस बार हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए घुमाने का प्लान सबसे बेस्ट रहेगा। आइए जानते है उन डेस्टिनेशन के बारे में।
हिल स्टेशन
अगर आपके शहर के आस-पास में कोई खूबसूरत हिल स्टेशन है, तो यहां घूमना एकदम बेस्ट हो सकता है। हरियाली तीज के समय हिल स्टेशनों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। यह मौसम काफी सुहावना भी होता है। यहां आप नेचुरल ब्यूटी का नजारा देखं बीवी के साथ में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.
नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी
बीवी के साथ घूमने के लिए नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी अच्छा विकल्प हो सकता है, आप हरियाली तीज के दिन पत्नी के साथ अपने शहर या आस-पास बसे किसी नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी घूमने के लिए जा सकते है।
झील या नदी के किनारे
अगर आप हरियाली तीज पर पत्नी का मूड अच्छा करना चाहते हैं तो, किसी झील या नदी के किनारे घूमने भी जा सकते हैं। यहां शाम को पैदल घूमना आपको लिए काफी रोमांटिक हो सकता है। जो इस दिन को यादगार बना सकता है।
बोटैनिकल गार्डन
अगर आपके शहर में या आस-पास कोई गार्डन है तो आप यहां भी घूमने की प्लानिंग कर सकते है। जहां रंग-बिरंगे फूलों और पौधों के बीच घूमना आपकी शॉर्ट ट्रिप को यादगार बना सकता है।





