नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घूमने- फिरने के लिहाज से मानसून सीजन बेस्ट माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई ऐसी जगहें है जो घूमने के मामले में बेहद खूबसूरत दिखती है वैसे तो इस मौसम में हिल स्टेशन्स जाने की प्लानिंग करना किसी खतरे से कम नही, क्योंकि, इस मौसम में पहाड़ दरकने की संभावना रहती है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी हो जाती है, लेकिन दूसरी ओर भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां घूमने- फिरने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। ऐसे में अगर आप भी जुलाई,अगस्त,सितंबर,में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल। जहां आपकी ट्रिप होगी शानदार और यादगार ।
भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें घूमने के लिए मानसून सीजन बेस्ट माना जाता है क्योंकि उस दौरान ये जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। साथ ही ये जगहें इस मौसम में भी सेफ मानी जाती हैं। अगर आप भी जुलाई अगस्त सितंबर में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल। । ये सारी ट्रेकिंग वाली जगहें हैं। ट्रेकिंग करते हुए ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपकी ट्रिप को शानदार और यादगार बना सकते हैं।
घूमने लायक जगहों की लिस्ट
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
जुलाई से सितंबर का महीना उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी घूमना बेस्ट होता है इस दौरान एक साथ फूलों की कई सारी वैराइटी देख सकते हैं। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल फूलों की घाटी में 500 से भी ज्यादा प्रजाति के फूल खिलते हैं। जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
सिंहगढ़ ट्रेक, पुणे
मुंबई पुणे घूमने के लिए मानसून सीजन बेस्ट होता है। वैसे तो इन जगहों का मौसम ज्यादातर महीने सुहावना ही होता है, लेकिन मानसून के वक्त ये और ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। आपको इसमें खो जाने का दिल करेगा। जिसे पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
हंपता पास, हिमाचल प्रदेश
मानसून का प्लान बना रहे है तो हिमाचल प्रदेश के हंपता पास को भी कवर करे, बारिश के मौसम में एकदम हरी-भरी नजर आनेवाली हंपता पास यहां की ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं हालांकि यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है। कुल्लू से शुरू होने वाले ट्रेकिंग को पूरा करने में लगभग पांच से छ: दिन लग जाते है।
मुल्लयनगिरी, कर्नाटक
बारिश के मौसम में कर्नाटक का मुल्लयनगिरी ट्रेक ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है जहां मानसून में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। मुल्लयनगिरी ट्रेकिंग के दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग के भी मजे ले सकते हैं।





