back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cheap shopping in Delhi: दिल्ली की इन पांच जगहों पर करें सस्ती और बढ़िया शॉपिंग

Cheap shopping in Delhi: अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जानिए , जहां आप कम कीमत पर ट्रेंडी और अच्छी चीजें खरीद सकते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: शॉपिंग वह शब्द है, जिसे सुनने के बाद किसी भी महिला का खुशी का ठिकाना नहीं रहता। शॉपिंग है  ही ऐसी चीज की कोई भी महिला खुश हो जाती है। और उसके चेहरे पर अलग ही चमक दिखती है।  इसलिए सभी महिलाएं अपने अलमारी में  लेटेस्ट और ट्रेडिंग कपड़े रखना पसंद करती हैं। वैसे सस्ती शॉपिंग के लिए दिल्ली को बेस्ट लोकेशन माना गया है।  आज हम आपको देश की राजधानी दिल्ली की पांच ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे।  जहां आप महंगाई के दौर पर ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़े सस्ते मिल सकते हैं। कपड़ों के अलावा आप जूते , चप्पल, और भी यूजफुल चीजें खरीद सकती है।  

सरोजनी मार्केट

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली की सरोजनी मार्केट आपके लिए बेस्ट है।  क्योंकि दिल्ली की सरोजनी मार्केट सिर्फ दिल्ली ही नही बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है।  इस मार्केट के ऊपर कई गाने भी बन चुके हैं।  जबकि यह मार्केट दिल्ली की लड़कियों की जान कहलाती है।  यहां पर आपको 50 रुपए में टॉप और 100 रुपए में सस्ती जींस तक मिल जाएगी। यानी बजट में पूरी शॉपिंग,  वहीं  इस मार्केट की सबसे खास बार्गेनिग है। यहां से आप अपने मन के मुताबिक पैसे काम करवा भी सकते हैं।  इस मार्केट में लड़कियों  साथ-साथ लड़कों के भी सस्ते कपड़े मिलते हैं।  यहां पर आपको 100 रुपए से लेकर 250 रुपए तक अच्छी शर्ट वो भी फॉर्मल शर्ट मिल जाएगी।  यह मार्केट सोमवार को छोड़कर पूरे हफ्ते खुली रहती है। 

लाजपत मार्केट

महिलाओं को ट्रेडिंग कपड़े बहुत पसंद होते हैं । अगर कुछ भी ट्रेंड में आया है तो महिलाएं बिल्कुल लेने से पीछे नहीं हटती।  वह तुरंत मार्केट निकल पड़ती हैं।  जब बात  ट्रेंडिंग कपड़ों की शॉपिंग के बारे में हो ही रही तो दिल्ली के लाजपत नगर के मार्केट से दूसरा कोई नहीं हो सकता।  इसलिए दिल्ली वालों के लिए लाजपत मार्केट एक तरह से जन्नत है। इस मार्केट की खासियत है कि यहां पर कपड़ों से लेकर जूते तक बहुत प्रसिद्ध है। महिलाओं को ट्रेडिंग कपड़े बहुत पसंद होते हैं।  आप यहां चप्पल जूते और कपड़े अच्छे दामों और कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 

करोल बाग

पश्चिम दिल्ली में स्थित करोल बाग मार्केट शॉपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी फेमस है।  इस मार्केट में आपको वेस्टर्न से लेकर एथेनिक कपड़ों और ट्रेडिशनल वियर की भी बहुत सारी  वैरायटी मिल जाती है। ये दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट में से एक है।  इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां भी परमानेंट दुकानों के अलावा पटरी पर कई दुकानें लगती हैं।  स्ट्रीट शॉपिंग करने से यहां से भी 100  रुपए में काफी अच्छी चीज खरीद सकते हैं।  यहां आपको हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ मिल जाएगा। एक बार तो जाना बनता है। 

चांदनी चौक

चांदनी चौक पुरानी दिल्ली की आन , बान और शान है।  चांदनी चौक की मार्केट आज भी शॉपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी प्रसिद्ध है।  यहां की छोटी-छोटी तंग गलियों में आपको पैदल ही जाना होगा । लेकिन रंग बिरंगी दुकान आपकी का मनमोह लेंगी। आप शादी के लिए लहंगा, ज्वैलरी,  शेरवानी और वेडिंग एक्सेसरीज से लेकर किताबें ,रजाई ,कंबल,  बर्तन ,ड्राई फ्रूट्स आदि आपके यहां सस्ती रेट में मिल जाएगी।

तिब्बत मार्केट

सेंट्रल दिल्ली की यह मार्केट लेदर के सामानों के लिए उम्दा मानी जाती है।  यहां पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा।  कुछ आर्टिस्टिक खरीदना है  तो इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जायेगा। यहां पर कालाकृतियां ,  पेंटिंग, आभूषण और कीमती पत्थर सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। खरीदारी के अलावा यहां नुक्कड़ पर मिलने वाला थुक्पा जरूर देखें। जो देखने में बहुत शानदार लगता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये बाजार, कम पैसों में भर जाएगा झोला

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली का त्योहार सभी के लिए बहुत खास होता है। होली से चार-पांच दिन पहले ही लोग रंगों और कपड़ों...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵