नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिस तरह से दिल्ली घूमने के लिए परफेक्ट है, ठीक उसी तरह नोएडा में भी घुमक्कड़ों के लिए बहुत सी ऐसी प्लेस है। जहां रात में घूमने का अपना अलग ही मजा है, अगर आप भी दिल्ली की प्लेसेस को देख-देखकर बोर हो गए है। तो एक बार नोएडा की इन प्लेसेस पर जरुर विजिट करें, जहां शॉपिंगसे लेकर खाने-पीने से लेकर कई मॉल तक।
नोएडा की मुख्य प्लेसेस
खूबसूरत और नई-नई जगहों पर किसे घूमना अच्छा नही लगता, आज हम इसी कड़ी में लेंकर आए है नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां रात में देखने का अलग ही मजा है। यहा दोस्तों के साथ शाम या रात के समय खाने-पीने का मजा ले सकते हैं, साथ ही अच्छी-अच्छी प्लेसेस पर शॉपिंग भी कर सकते है, इनमें मुख्य ये है।
ग्रेट इंडियन प्लेस
सबसे मनोरंजक और आकर्षक स्थानों में से एक नोएडा का ग्रेट इंडियन प्लेस जहां आप अपनी पसंद की खरीदारी आराम से कर सकते हैं। यहां शॉपिंग के लिए मॉल में एक बड़ा एंटरटेनमेंट एरिया और एक बड़ा फूड कोर्ट भी है। जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए कई मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां भी मौजूद है, यहां आप गेम, स्नूकर, और पूल जैसी कई मजेदार खेल का आनंद उठा सकते हैं।
द ग्रेट वेनिस मॉल
ट्रेडिशनल और ऐतिहासिक डिजाइनिंग के साथ खूबसूरत जगहों में से एक द ग्रेट वेनिस मॉल जहां आपको विदेशी जगह वेनिस का भी मिश्रण दिखाई दे जाएगा। यहां जूलियस सीजर की मूर्ति और पीसा की झुकी हुई मीनार भी है। दोस्तों के साथ रात में पार्टी करने ये सबसे बेस्ट जगह है यहां मनोरंजन से लेकर शॉपिंग तक सब कर सकते हैं। ये मॉल अपने आप में पार्टी का पूरा शहर लिए हुए है।
सेक्टर 18, नोएडा
नोएडा का मल्टीप्लेक्स सेक्टर -18 जहां नाइटलाइफ जीनी तो एक बार यहा जरुर जाएं, यहां का स्ट्रीट फूड काफिया, थियोस, बिग चिल, एलआईटी अल्ट्राबार, या ब्लू क्लब और लाउंज सब कुछ फेमस है। इसके अलावा, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया भी एक शानदार हैंगआउट प्लेस है। जहां रात में भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गार्डन गैलेरिया मॉल
शानदार नाइट को सेलिब्रेट करने के लिए नोएडा सेक्टर 16 के पास मौजूद गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां गार्डन के साथ-साथ कई रेस्तरां भी है, जहां लोग अपनी शानदार नाइट को सेलिब्रेट करने खाना, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग हर एक चीज का मजा लेने आते हैं।
स्काईहाउस
स्वादिष्ट खाना और दिल खुश माहौल रात में एन्जॉय करने स्काईहाउस कैफे एंड बार का मुकाबला नही, यहां किसी भी तरह के ओकेशन के लिए आप अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जहां रात का माहौल आपका दिल खुश कर देगा।





