नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। कई लोग इस छुट्टियों में ट्रिप की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन अक्सर लोग ट्रिप के दौरान बीमार पड़ जाते हैं। फिर घूमने फिरने के बजाए लोग डॉक्टरों के चक्कर काटने लग जाते हैं। इसमें घूमने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन गर्मी के दिनों में कहीं वेकेशन का बना रहे मन तो अभी ध्यान रख ले कुछ खास जरुरी बातें। जिससे ट्रैवल करते समय आपके सेहत पर ना हो कोई असर…
घूमने के दौरान सावधानी
-गर्मियों में ट्रैवल के दौरान अगर आप भी नही रखते ये सावधानी तो पड़ सकते है बीमार आइए जानते है वो खास टिप्स, जिसका सफर करते समय ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
-गर्मियों में हमेशा ट्रैवल के दौरान हल्के और कॉटन के ढीले कपड़े पहनें, चूंकि, कॉटन के कपड़े पसीना जल्दी सोख लेते हैं और आपको ठंडा रखते हैं, इसलिए इसका ही इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।
-गर्मियों में हमेशा ट्रैवल के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सारा पानी पीना बहुत जरूरी है, सफर पर हमेशा अपने साथ पानी की बॉटल जरुर रखें ।
-सफर के दौरान तली-भुनी और भारी चीजें खाने से बचना चाहिए इसके बजाय हल्का और पौष्टिक खाना जिसमें ताजे फल, सब्जियां और सलाद खाना बेहतर होता है।
-गर्मी में धूप में निकलते समय पूरे स्किन पर ऑयल फ्री सनस्क्रीन जरूर लगाएं साथ ही धूप का चश्मा, टोपी या छतरी का यूज भी करें इससे धूप में चलनेवाली गर्म हवा से बचा जा सकता है।
-ट्रिप के दौरान आराम का भी विशेष ध्यान रखें, इसके लिए अगर आप ड्राइव कर रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर में शरीर को स्ट्रेच करें व थोड़ा आराम करें। इससे सफर के दौरान आपका शरीर तरोताजा बना रहेगा ।
-सफर के दौरान हाथों की सफाई का जरुर ध्यान रखें, खाने से पहले और बाथरूम यूज करने के बाद हाथ धोना बिलकुल ना भूले, इसके लिए विशेषतौर पर हैंड सैनिटाइज़र व नैपकिन जरुर साथ रखें ।




