नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में मानसून आने के पहले ही सभी लोग मानसून ट्रिप की प्लानिंग करने लगे है ऐसे में अक्सर वे उन ऐतिहासिक और प्राचीन जगहों को ढूढ़ने लग जाते है जहां वे ऐतिहासिक और प्राचीन जगहों पर घूम सकते है, अगर आप भी मानसून का इंतजार कर रहे और इस दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताऐगें भारत में कई शानदार और अद्भुत हिल स्टेशन के बारे में जहां आपको इन टिप्स को फॉलो कर अपने सफर को आसान बना सकते है। आइए जानते है उन टिप्स के बारे में।
भारत में कई शानदार और अद्भुत हिल स्टेशन मौजूद है जहां आप आप कई ऐतिहासिक और प्राचीन जगहों पर घूम सकते है, हालांकि इस दौरान आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। जिसके बारे में आज हम बताने जा रहे है इससे आपकी यात्रा मंगलमय होगी।
मौसम की जानकारी लें
अगर आप भीद कही घूमने की बना रहे प्लानिंग तो पहले इंटरनेट की मदद से वहां के मौसम की जानकारी जरूर ले। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर आप अपनी पैकिंग कर पाएंगे। आप उसी के अनुसार अपने कपड़े सहित अन्य सामान पैक करें।
रहने की व्यवस्था
कहीं घूमने जाने से पहले वहां रहने की व्यवस्था के बारे में पहले ही जानकारी ले ले। ताकि बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े, अगर संभव हो तो ऑनलाइन ही रहने की व्यवस्था देख लें. इससे आपको भटकना नहीं पड़ेगा.
वाटरप्रूफ ट्रैवल बैग
बारिश के मौसम में निकलने से पहले अपने साथ वाटर प्रूफ ट्रैवल बैग व छोटा छतरी या रेनकोट अवश्य साथ रखें ताकि, आप बिना रुके शानदार नजारों का लुफ्त उठा सकें। क्योंकि मानसून में बारिश होने की भरपूर संभावना होती है।
UPI और कैश
मानसून में घूमने की प्लानिंग करने से पहले अपने जरुरी सामान में अपने साथ कैश रुपए भी साथ रखें क्योकि आजकल यूपीआई के चलते लोग कैश रखना पसंद नही करते जबकि कई जगहों पर नेटवर्क इश्यू के चलते आपको मुश्किल का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमेशा अपने साथ UPI और कैश दोनों साथ रखें।
जरूरी दवाइयां रखें
मानसून में ट्रिप के दौरान जरूरी दवाइयां जरुर रखें, ताकि, मौसम बदलने के चलते अचानक सर्दी-खांसी या फीवर होने पर तुरंत इसका इलाज अपने हाथों से ही हो जाएं और अगर ज्यादा समस्या हो तो बिना देर किए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करे।




