नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । समर वेकेशन के दौरान अगर आप भी अपने दोस्त या परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो ये जानना भी आपके लिए भी जरुरी हो जाता है, ट्रैवल इंश्योरेंस क्या होता है, इस इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है। इसका फायदा कैसे लिया जा सकता है। क्योंकि, ट्रेवल के दौरान के समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार फ्लाइट मिस हो जाना, मेडिकल इश्यू और सामान खोने से लेकर कई चीजे है जो आपके मुसीबत में डाल सकती है। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस की भूमिका अहम हो जाती है। ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर आप बहुत ही कम खर्च में अपने और पूरे परिवार की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं। आइए, जानते हैं ट्रैवल इंश्योरेंस करना क्यों जरूरी और इससे क्या-क्या फायदे हैं।
क्या है ट्रैवल इंश्योरेंस?
ट्रैवल इंश्योरेंस एक तरह का बीमा कवर होता है, जो किसी भी प्रकार की यात्रा के दौरान (देश के भीतर या बाहर), मेडिकल खर्चों, ट्रिप कैंसिल होने, सामान खोने, फ्लाइट कैंसिल, पर्सनल एक्सीडेंट या अन्य नुकसान होने पर कवर करता है। और आपके आर्थिक मुसीबत से बचाता था।
क्या हैं ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे?
ट्रैवल इंश्योरेंस के कई फायदे है, जैसे अगर विमान देरी या रद्द हो जाती है तो इस देरी के कारण होने वाले खर्च जैसे की खाना-पीना या होटल में ठहरने का एक्सपेंस कवर होता है। यात्रा के दौरान सामान खोने या चोरी होने पर भी ट्रैवल इंश्योरेंस कवर किया जाता है। यात्रा के दौरान कोई सदस्य का मेडिकल इश्यू या किसी का एक्सीडेंट हो जाने पर भी हास्पिटल का कुल खर्चा ट्रैवल इंश्योरेंस कवर करता है। दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में बीमा योजना के तहत परिवार को मुआवजा मिलता है।
क्या नहीं होता कवर?
अब बाते करें की इस इंश्योरेंस में क्या कवर नही होता है। तो हम आपके बता दें कि ट्रेवल इंश्योरेंस में लंबे समय से चली आ रही बीमारी, अल्कोहल के सेवन से होने वाली बीमारी, एड्स, मेंटल डिसऑर्डर, प्रेगनेंसी, सिविल युद्ध से होने वाला नुकसान, स्पोर्टस खेलने के दौरान ऐक्सीडेंट पर आने वाला खर्च आदि इसमें कवर नहीं होता है।
कितने कवर की जरूरत?
इंश्योरेंस कंपनियां ट्रिप का समय-अवधि, ट्रिप में जाने वाले मेंबर की संख्या और गंतव्य के आधार पर पॉलिसी की प्रीमियम लेती है। आमतौर पर, कंपनियां विदेश के लिए 15,000 से 50,00,000 डॉलर तक का कवर ऑफर करती है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार ट्रेवल इंश्योरेंस ट्रिप पर आने वाले कुल खर्च का 4 से 8 फीसदी होता है।
बहुत बदलाव की संभावना नहीं
ट्रेवल इंश्योरेंस में कोई भी कंपनी ज्यादा कुछ बदलाव की संभावना नहीं होती है। कंपनियां ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसी में मॉडरेट करने की बहुत ज्यादा ऑप्शन नहीं देती है। कंपनियां सिर्फ कॉरपोरेट क्लाइंट को ही इंश्योरेंस पॉलिसी को मॉडरेट कराने की सुविधा देती है। जबकि व्यक्तिगत स्तर पर लिए गए इंश्योरेंस के प्लान को आपकी जरूरत के अनुसार डिजाइन करने का विकल्प कम होता है।
पॉलिसी कैंसिल करा सकते हैं या नहीं?
अगर आप सोच रहे होगी की पॉलिसी को लेने के बाद कैंसिल करा सकते हैं? तो हां, अगर आप पॉलिसी को लेने के बाद ट्रिप पर जाने से पहले इसको कैंसिल करा सकते है। ट्रिप पर जाने के बाद पॉलिसी को कैंसिल नहीं कराया जा सकता है। पॉलिसी कैंसिल कराने पर कंपनी मामूली चार्ज की कटौती करती है।




