Travel Destination : विदेश में तलाश रहे है मौज मस्ती करने का ठिकाना तो एक बार परिवार संग स्पेन जरूर जाना !!

अगर आप फॉरेन ट्रिप का प्लान कर रहे हैं। और  आप नई जगह की तलाश में भी है तो आपके लिए स्पेन सबसे अच्छी जगह है।  यहां आपको कई सारे ऐसे पर्यटन  स्थल देखने को मिल जाएंगे।
Spain Trip
Spain Trip Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: आपने  इंग्लैंड ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान तो खूब घूमा होगा।  लेकिन आज आप एक नए देश की यात्रा पर जाएं।  जिसकी खूबसूरती देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जायेंगी। वो कोई और देश नहीं बल्कि एक यूरोपी देश स्पेन है। स्पेन यूरोप महाद्वीप के सबसे खास और आकर्षक देशों में गिना जाता है। यह दक्षिणी पश्चिमी यूरोप में आईबेरियन पेनिनसुला पर स्थित एक खूबसूरत छोटा सा देश है । स्पेन दुनिया का चौथा ऐसा देश है।  जहां लोग सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते हैं।  स्पेन अपनी समुद्री तटों,  बर्फीले पहाड़ों रेगिस्तान और नाइटलाइफ के साथ साथ फेमस त्योहारों के लिए भी लोकप्रिय है।  स्पेन हनीमून से लेकर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।  अगर आप परिवार या दोस्तों  के संग छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं और एक नई जगह की तलाश कर रहे हैं।  तो आपको एक बार स्पेन जरूर जाना चाहिए  आपको स्पेन स्वर्ग का अहसास कराएगी।  स्पेन को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में ऐतिहासिक रूप से संभाल कर रखा है  यहां आपको कई खूबसूरत देख चीजें देखने को मिल जाएंगी।

वैलोनिशिया

वैलेनिशिया स्पेन के सबसे बड़े शहरों में से एक है। और यहां आने वाले टूरिस्ट की पसंदीदा जगह भी  है।  यहां का भुसिया द बेल्लास आर्ट म्यूजियम आर्ट लवर्स के लिए किसी आश्चर्य से जगह से कम नहीं है। इस म्यूजियम में एल ग्रेको गोआ और विलाज क्यूज जैसे कलाकारों की कलाएं देखने को मिलती है।  इस जगह कई खूबसूरत चित्रकारी भी देखने को मिल जाएगी।  जिन्हें देखते ही अब मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

सिवेली

अगर आप गेम्स के शौकीन है तो यह शहर आपकी इस मुराद को पूरा करने की सबसे अच्छी जगह है।  क्योंकि यहां पर घुड़सवारी साइकलिंग हाइकिंग जैसे आउटडोर गेम्स के अलावा आप गोल्फ का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मैडरिड की तरह यहां आप बुल फाइटिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।  जो कि यहां का राष्ट्रीय खेल भी है। सिवेली में फेस्टिवल इट्स वीक और आपके पूरे साल नजर आयेगा। 

मैड्रिड

मैड्रिड स्पेन की राजधानी है। इसे स्पेन का सबसे बड़ा शहर भी कहा जाता है। मैड्रिड में दुनिया की सबसे पुरानी नाइटलाइफ भी मौजूद है।  जो यहां के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मैड्रिड की संस्कृति और कला बहुत लोकप्रिय है।  जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मैड्रिड में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। यहां की रंगीन शाम शांति के  साथ बिताना हर किसी को पसंद आता है। मैड्रिड में विश्व पर्यावरण संगठन का भी मुख्यालय भी स्थित है।

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा को स्पेन के बहुत ही खूबसूरत और समृद्ध शहरों में गिना जाता है।  जो कि अपने पास आने वाले हर पर्यटक को को बार-बार आने के लिए खींचता है । बहू संस्कृतिक  इतिहास स्मारकों और अल्हंब्रा में समृद्ध शहर में एक खूबसूरत  नाइटलाइफ स्कीइंग और ट्रैकिंग जैसी शैक्षिक गतिविधियां भी हैं।  स्पेन के दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र में स्थित ग्रेनाडा अंडालूसिया का एक हिस्सा है। जो ग्रेनाडा प्रांत की राजधानी भी है। 

बार्सिलोना

बर्सिलोना स्पेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जो कि मध्य भूमध्य सागरी तट पर स्थित है। बर्सिलोना को स्पेन का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह शहर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।  क्योंकि बार्सिलोना में ऐतिहासिक इमारतें और महल है। जो कि इसकी सुंदरता पर चार चांद लगाते हैं। बार्सिलोना में  वाणिज्य और औद्योगिक केंद्र भी है।  यहां पर चॉकलेट का उत्पादन भारी मात्रा में किया जाता है। पर्यटक इस खास जगह आना बिल्कुल नहीं भूलते। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in