नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मी के मौसम में मई, जून महीने में शादी करना इतना आसान नहीं होता। एक ओर धूप, पसीना, दूसरी ओर शादी करनेवाले जोड़ो के भारी भरकम कपड़े। इसमें ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि आनेवाले मेहमान भी परेशान हो जाते है। ऐसे में शुभ दिन होने के चलते शादी को टालना भी मुश्किल हो जाता है। तब परेशान होने की जरुरत नहीं अगर आप भी जून के महीने में शादी करने जा रहे हैं और ढूढ़ रहे कोई ऐसा वैन्यू जहां आपको गर्मी में ठंडक का अहसास हो तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है ।आइए जानते है कुछ चुनिंदा वैन्यू के बारे में।
मनाली
हमेशा से ही कपल्स की पहली पसंद मनाली, जहां बर्फीले पहाड़ों के बीच खूबसूरत शादी आपके वेडिंग डे को और भी खास बना देती हैं। यहां की वादियां, पहाड़, बहती हुई नदियां और ठंडी हवाएं मई जून के मौसम में भी बिल्कुल टेंशन नहीं रहती। शादी के हर आयोजन को बेहतरीन ढंग से एक ही जगह प्लान करना चाहते है तो यह जगह आपके लिए सबसे सही है.
धर्मशाला और मैकलोडगंज
शांत वातावरण में शादी करने धर्मशाला और मैकलोडगंज बढ़िया ऑप्शन है ये दोनों ही जगहें हरे भरे पहाड़ों और खुले आसमान के लिए फेमस है। जहां का तापमान गर्मियों में भी 18 से 28 डिग्री तक रहता है। अगर आपकी शादी कम लोगों के साथ होने वाली है तो यह जगह आपके बजट में बिलकुल सही है जहां मौसम भी खराब नहीं लगेगा।
नैनीताल
गर्मी के मौसम में झील के किनारे रूमानी शादी करने नैनीताल जाएं जहां मई जून में भी नैनी झील के किनारे अगर फेरे हों, तो वह पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगेगा। यहां कई शानदार होटल और रिज़ॉर्ट मौजूद है जो वेडिंग प्लानिंग में एक बेमिसाल विकल्प है।





