नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस गर्मी अगर आप भी किसी ठंडे वातावरण में घूमना चाहते है और पहाड़ो और जंगलों से ऊब चुका है मन। तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आनेवाला है। भारत सिर्फ पहाड़ों और बीच के लिए फेमस नही है बल्कि कई खूबसूरत झीलों के लिए भी फेमस है जहां देश,विदेशों से टूरिस्ट घूमने भी आते है, आइए जानते है उन फेमस झीलों के बारे में ।
जन्नत जैसा होगा अहसास
गर्मी में जैसे ही बच्चों की स्कूल की छुट्टियां लग जाती है वैसें ही सभी कही न कहीं घूमने का प्लान बनाने लग जाते है वही किसी को पहाड़ पर घूमना पसंद होता है तो किसी को बीच या गार्डन पर लेकिन आपका मन कहीं अलग जगह जाने का कर रहा तो अभी जाने इन ठंडी झीलों के बारे में, जहां पहुचकर आपको जन्नत जैसा होगा अहसास। जहां खूबसूरती के साथ शांति आपका मन मोह लेगी। ऐसा नजारा आपको कहीं और नहीं देखने को मिलेगा।
डल झील
झीलो की बात हो और डल झील का नाम ना आएं ऐसा तो हो नही सकता, ठंड में बर्फबारी का मजा लेने कश्मीर हम भारतीयों की पहली पसंद है। जिसकी खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना देगी। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीता सकते है। और परिवार के साथ एक अच्छा समय निकाल सकते है, वैसे यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
रूपकुंड झील
कंकालों के नाम से फेमस उत्तराखंड का रुपकुंड झील, यह एक रहस्यमयी झील है जहां इंसानी हड्डियां जहां-तहां बर्फ में दबी हुई मिलेगी। रूपकुंड झील को कंकालों की झील भी कहा जाता है। यहां बड़ी तादाद में इस झील को देखने सैलानी घूमने आते है, दुनियाभर से टूरिस्ट इस रहस्यमयी झील को देखने आते है इसकी खोज ब्रिटिश फॉरेस्ट रेंजर ने साल 1942 में अपने गश्त के दौरान की थी। इस झील में ये कंकाल कहां से आए अब तक इसका रहस्य नही खुल सका है यह झील प्रकृति की गोद में बसी हुई बहुत पुरानी झील है।
चिल्का झील
भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक चिल्का लेक झील भी बहुत ही खूबसूरत झील है, ओडिशा में स्थित इस झील की तो वैसे कई अपनी विशेषता है लेकिन मुख्य रुप से यहां आपको सैर करते समय झीलों का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे। यहा आपको कई प्रवासी जलपक्षियों के साथ डॉल्फिन जीव भी देखनें को मिल जाएगी। ये एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। ये एक खारे पानी का झील है जहां सातपाड़ा इरावदी डॉल्फ़िन देखने के लिए सबसे बढ़िया जगह है।
लोकटक झील
फ्रेश वाटर लेक के नाम जाना जानेवाला लोकटक झील जो मणिपुर में स्थित है, इस झील की सैर करने से आपका मन शांत महसूस करेगा। जो आपके सारे तनाव को कम देता है। मीठे और ताजे पानी के इस झील में इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क भी है। इस झील में तैरता ‘फुमड़ी’ नामक एक जैविक पदार्थ इसकी खास विशेषता है। ये पानी की सतह पर तैरते रहते हैंl इसी कारण इसे ‘तैरता चारागाह’ भी कहा जाता है।
सोन बील झील
असम में करीमगंज स्थित इस झील पर आप गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झील के कुछ हिस्से में इन दिनों खेती भी होती है। यहां 89 प्रजातियों के पक्षियों का घर पाया जाता है जिनमें लाल छाती वाला तोता और काले सिर वाला आइबिस सोन बील झील की विशेषता है। इस झील का पानी काकरा नदी से बहकर बांग्लादेश में चला जाता है। यहां के पेड़ दोनों ही मौसम में ऊंचे खड़े रहते हैं इस झील का नजारा आपको सूर्योदय और सूर्यास्त के समय काफी बढ़िया देखने को मिलता है। इस खूबसूरत जगह को कैद करने कई फ़ोटोग्राफ़र दूर -दूर से आते है।
वूलर झील, जम्मू और कश्मीर
देश की सबसे ज्यादा ताजे पानी की झीलों में से एक कश्मीर में स्थित वूलर झील, इसे एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील भी माना जाता है। इस झील के चलते हजारों मछुआरों के घर के चूल्हे जलते हैं। वुलर में मछलियों के अलावा सिंघाड़े व नदरू की खेती होती है। यह झील घाटी के फेमस वैट लैंडों में भी शुमार है, यहां सर्दियों में लाखों में प्रवासी पक्षी इस झील पर अपना डेरा जमाए रखते हैं। आप अगर किसी खूबसूरत जगह पर शांति को महसूस करना चाहते हैं तो वो यही है।





