नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चार धाम यात्रा का आगाज हो चुका है। आप भी चार धाम यात्रा पर जानें के इच्छुक है तो उत्तरखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर विसिट कर सकते है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 अप्रैल से चारों धाम यानी ब्रद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा का आगाज होगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन खोले जा चुके हैं। अब तक लाखों लोग इस चार धाम यात्रा के लिए रजिस्टर कर चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है।
1. कैसे करें रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अति आवश्यक है। इसके बिना आप चारधाम की यात्रा नहीं कर सकते हैं। बगैर रजिस्ट्रेशन के यात्रा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए registrationandtouristcase.uk.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
2. दर्शन के लिए मिलेगा टोकन
उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के अनुसार, भीड़ को कंट्रोल करने लिए राज्य सरकार ने टोकन की व्यवस्था की है। यात्रा को लेकर सरकार ने टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। इस नियम के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद सभी श्रद्धालुओं को टोकन दिया जाएगा, जिसमें दर्शन का समय और तारीख मौजूद रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने में आसानी होगी और प्रशासन भी भीड़ को नियंत्रित कर सकेंगा।
3. गाड़ियों की तीन बार होगी चेकिंग
चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार सख्त है। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों की 3 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों को राज्य की सीमा पर चेकिंग करवानी होगी। उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाली गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया है। बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ियों की एंट्री नहीं होगी।
4. हेलिकॉप्टर की बुकिंग शुरू
चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। सरकार ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी शुरू कर दिया है। हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए श्रद्धालु heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। वहीं यात्रा संबंधी जानकारी के लिए उत्तराखंड सरकार ने कुछ नंबर जारी किए हैं। टोल-फ्री नंबर – 01351364, 01352559898, 01352552627 इस तरह से आप अपनी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। ओर यात्रा का आंनद और भगवान के दर्शन कर सकते है।





