
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस गर्मी ने जिस तरह कहर बरपाया है, इससे ऐसा लग रहा है कि आने वाले महीनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारत में ही गर्मी इतनी ज्यादा है तो कल्पना कीजिए कि पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों में क्या हो सकता है? आज इस स्टोरी में हम आपको धरती की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो सबसे गर्म जगहों में शुमार हैं।
लीबिया का घडामेस
लीबिया में स्थित यह जगह डगआउट घरों के लिए जानी जाती है। यहां करीब 7000 लोग रहते हैं। यहां का औसत तापमान केवल 40 डिग्री है। यहां मापा गया उच्चतम तापमान 55 डिग्री है। ट्यूनीशिया के रेगिस्तानी कस्बे केबिली हाजोर में भी सबसे अधिक 55 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
फ्लेमिंग माउंटेन
किसी पर्वत का नाम सुनते ही दिमाग में ठंडे स्थान आ जाते हैं। गर्मियों में यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बता दें कि फ्लेमिंग माउंटेन में 2008 में तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस तक महसूस किया गया था।
सहारा रेगिस्तान
यहां का औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कभी-कभी तापमान 58 डिग्री तक पहुँच जाता है। यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 76 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
क्वींसलैंड
यहां का प्रसिद्ध क्वींसलैंड जिसे "बैडलैंड्स" कहा जाता है। एक बड़ा रेगिस्तान है। 2003 में यहां सूखा पड़ा था। यहां का तापमान 69.3 डिग्री सेल्सियस था।
डेथ वैली
इस घाटी का नाम जितना अजीब हो सकता है। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के सबसे शुष्क और सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक है। जुलाई 1913 में इस जगह का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया था। यह अब तक का रिकॉर्ड किया गया सर्वाधिक तापमान है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in