back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नैना देवी मंदिर के बारे में जानकारी – Naina Devi Temple in Hindi

नैनी झील के किनारे बना “नैना देवी मंदिर” (Naina Devi Temple) 51 शक्तिपीठों में से है। यहाँ प्रयुक्त नैना शब्द से तात्पर्य, माता सती की आँखों से है। इस मंदिर में माता सती की आँखों को पूजा जाता है।

मंदिर में पीपल का पेड़ मुख्य आकषर्ण है जो काफी वर्ष पुराना है। मंदिर के मुख्य द्वार के दाई ओर भगवान गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ है। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही माता के वाहन दो शेरों की प्रतिमाओं के दर्शन होते हैं। मंदिर के गर्भ ग्रह में तीन मूर्तियाँ हैं- दाई तरफ माँ काली की, मध्य में नैना देवी की और बाई ओर भगवान गणेश की।

पास ही में पवित्र जल का तालाब है जो मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मंदिर के समीप ही एक गुफा है जिसे नैना देवी गुफा के नाम से जाना जाता है। पहले मंदिर तक पहुंचने के लिए 1.25 कि॰मी॰ की पैदल यात्रा की जाती थी परन्तु अब मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर तक पहुंचने के लिए उड़नखटोले (Ropeway) का प्रबंध किया गया है।

नैना देवी मंदिर का इतिहास – History of Naina Devi Temple in Hindi

पौराणिक कथा के अनुसार, अपने पिता दक्ष द्वारा अपने पति भगवान शिव के अपमान से नाराज़ होकर माता सती ने आत्मदाह कर लिया था, जिसके पश्चात् संसार को भगवान शिव के विकराल रूप से बचाने के लिए श्री हरि को अपने सुदर्शन चक्र से माता के शरीर के 51 हिस्से करने पड़े और जहाँ-जहाँ देवी के अंग गिरे, वो स्थल शक्तिपीठ कहलाया।
नैनीताल के नैना देवी मंदिर में माता सती की आँखे गिरी थी। इसीलिए इस मंदिर का काफी महत्व है।

नैना देवी मंदिर मे क्या देखे –

नैना देवी के नाम पर ही शहर का नाम नैनीताल रखा गया।

नैना देवी मंदिर सलाह –

  • मंदिर सुबह 6 बजे की आरती से खुलता है और शाम की आरती के पश्चात् 10 बजे बंद हो जाता है।
  • नवरात्री (सितंबर/अक्टूबर), श्रावणी मेला (जुलाई/अगस्त) या चैत्र मेला (मार्च/अप्रैल) में आकर पर्यटक यहाँ की संस्कृति और धार्मिक महत्ता को करीब से जान सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपके मन में भी इस समय...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵