back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनामुडी चोटी के बारे में जानकारी – Anamudi Peak in Hindi

अनामुडी पीक (Anamudi Peak) दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई लगभग 2695 मीटर है। अनामुडी शब्द का तमिल अर्थ होता है “हाथी का सिर”। अनामुडी पीक या पहाडियों को यह नाम इसलिए मिला है क्योंकि इन पहाड़ियों की आकृति एक हाथी के सिर की तरह लगती हैं। इस पहाड़ (Anamudi Peak) पर पहुंचने के बाद ऐसा लगता है जैसे यह आसमान को छू रहा हो और जब नीचे की ओर देखते है तो चाय के बागान का खूबसूरत दृश्य मन मोह लेता है। शीशम, चन्दन,सागौन, साबूदाने आदि पेड़ों से घिरे इस पहाड़ में वन्य जीव भी रहते हैं जिसमें अधिकतर नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr) और हाथी ही दिखाई देते है। ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अनामुडी की चोटी सबसे सर्वोत्तम जगह है। 

अनामुडी चोटी का इतिहास – History of Anamudi Peak in Hindi

इस ऊंची चोटी पर सबसे पहली चढ़ाई 4 मई 1862 में मद्रास आर्मी के जनरल डगलस हैमिल्टन द्वारा की गई थी। हालाँकि यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहाड़ की चोटी पर चढ़ने वाला पहला व्यक्ति मुन्नार का ही स्थानीय निवासी था।  

अनामुडी चोटी मे क्या देखे –

अनामुडी चोटी की सबसे खास बात है कि यह एराविकुलम (Eravikulam) राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ी है। इसके आस- पास के स्थानों पर पर्यटक न केवल पेड़- पौधे देख सकते हैं बल्कि राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों को भी देख सकते हैं। यहां नीलगिरि तार, हाथी, बंगाल टाइगर जैसे जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। 

अनामुडी चोटी सलाह –

  • मानसून के मौसम में यहाँ भरी बारिश होती है जिसके कारण पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

  • अनामुडी चोटी फोटोग्राफी के लिए सबसे उत्तम जगह है इसलिए यहां यात्रा करते समय कैमरा ले जाना न भूलें

  • नवंबर से लेकर मई का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर समझा जाता है

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से घूमने की इच्छा रख रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। इस...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵