back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिरूवनंतपुरम के बारे में जानकारी – Thiruvananthapuram in Hindi

त्रिवेंद्रम या तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram or Trivandrum City), भारत के केरल राज्य की राजधानी है। इस क्षेत्र को महात्मा गांधी ने ‘एवरग्रीन सिटी ऑफ़ इंडिया’ (Evergreen City of India) का नाम दिया था। त्रिवेंद्रम, भारत के दस हरियाली वाले शहरों में से एक माना जाता है। अपनी संस्कृति, परंपरा और मनमोहक वातावरण के लिए प्रसिद्ध त्रिवेंद्रम, प्रोद्योगिकी के क्षेत्र के लिए एक बड़ा केंद्र है। कुल मिलाकर देखा जाए तो त्रिवेंद्रम, व्यापार, संस्कृति, शिक्षा, अर्थव्यवस्था आदि के नजरिए से देश का एक महत्त्वपूर्ण शहर है।लोक मान्यताओं के अनुसार त्रिवेंद्रम या तिरुवनंतपुरम अनाथन (शेषनाग) के नाम पर है, जो भगवान विष्णु का वाहन और आसन है। इस शहर को तिरुवनंतपुरम नाम, यहां स्थित श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से मिला है। अन्य मान्यताओं ने अनुसार, परशुराम ने इस स्थान के लिए समुद्र देव से युद्ध किया था। सात पहाड़ियों पर बसा त्रिवेंद्रम शहर, पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थल है, जहाँ पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम वेधशाला, चिड़ियाघर, नेपियर संग्रहालय, शंखुमुखम बीच, कोवलम बीच, आट्टुकाल देवी मंदिर आदि दर्शनीय स्थल हैं।

तिरूवनंतपुरम के बारे मे –

तिरुवनंतपुरम में ख़रीदारी (Shopping at Thiruvananthapuram) के लिए चलाई बाज़ार (Chalai Bazar), कोनेमारा बाजार (Connemara Market), एस.एम.एस.एम. केरल सरकार एम्पोरियम (S.M.S.M Kerala Government Emporium) प्रमुख ख़रीदारी के केंद्र हैं, जहां से पारंपरिक हस्तशिल्प वस्तुएं, तांबे और लाख के बर्तन, खाद्य पदार्थ, कपड़े, उपहार, गहने खरीद सकते हैं।

तिरूवनंतपुरम की यात्रा सुविधाएं –

  • इस खूबसूरत शहर में बिताए पलों को यादगार बनाने के लिए कैमरा जरूर लेकर जाएं

  • त्रिवेंद्रम की यात्रा से पहले, होटल बुकिंग और यात्रा टिकट सुनिश्चित करें

  • बाजार में खरीदारी करते या घूमते समय जेबकतरों से सावधान रहें

  • यहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद जरूर लें

तिरूवनंतपुरम का इतिहास –

त्रिवेंद्रम या तिरुवनंतपुरम, एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका इतिहास लगभग 1000 ईसा पूर्व पुराना है। शहर के सबसे पहले शासक ‘ऐस वंशज’ (Ays) थे, जिनके बाद वेनद के शासकों ने 10 वीं सदी में इस शहर को अपने अधीन कर लिया। त्रावणकोर के संस्थापक मार्तंड वर्मा ने त्रिवेंद्रम को 1745 में अपनी राजधानी बनाया।19वीं सदी का मध्य भाग, शहर के लिए स्वर्णिम युग रहा, जिस दौरान राजा स्वाति थिरूनल और महाराजा आईल्यम (Ayilyam) तिरुनल ने अंग्रेजी स्कूल, वेधशाला, जनरल अस्पताल, ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पांडुलिपि पुस्तकालय, यूनिवर्सिटी और कॉलेज आदि की स्थापना की। सन् 1956 में केरल राज्य बनने के बाद त्रिवेंद्रम या तिरुवनंतपुरम, केरल की राजधानी घोषित की गई।

तिरूवनंतपुरम की सामान्य जानकारी –

  • राज्य- केरल

  • स्थानीय भाषाएं– मलयालम, अंग्रेजी, तमिल

  • स्थानीय परिवहन- टेम्पो, रिक्शा, ऑटो, बस

  • पहनावा- त्रिवेंद्रम में कलात्मक और पारंपरिक रंगबिरंगी पोशाकें यहां के स्थानीय लोगों की जीवनशैली से जुड़ी हुई हैं। यहाँ की स्थानीय महिलाएं साड़ी और पुरुष धोती पहनते हैं। हर विशेष उत्सव, त्यौहार, कला प्रदर्शन आदि के अवसर पर यहाँ पारंपरिक पोशाक पहनी जाती है। बदलते समय के साथ अब यहाँ के पुरुष जीन्स, टी-शर्ट आदि भी पहनते हैं।

  • खान-पान- त्रिवेंद्रम में कई विशेष स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाता है। थोरन (Thoran), कलान (Kalaan) त्रिवेंद्रम के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक हैं।  केले के चिप्स त्रिवेंद्रम की खासियत है। यहाँ खाने में शाकाहारी व्यंजनों से अधिक स्वादिष्ट मांसाहारी व्यंजन होते हैं जो कि लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है। त्रिवेंद्रम में कई रेस्टोरेंट भी हैं, जहां स्थानीय व्यंजनों को चखा जा सकता है। साथ ही पर्यटक यहां उत्तर भारतीय और चाइनीज व्यंजन के साथ- साथ फास्ट फूड का भी मज़ा ले सकते हैं।

तिरूवनंतपुरम कैसे पहुंचें –

  • हवाई अड्डा – By Flight

त्रिवेंद्रम अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा (Trivandrum International Airport), यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई- अड्डा है, जो शहर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से देश- विदेश के सभी बड़े शहरों के लिए उड़ानें भरी जाती हैं। इस शहर की यात्रा करने के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से बस या कार के द्वारा मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

  • रेलवे स्टेशन – By Train

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Thiruvananthapuram central railway station), त्रिवेंद्रम शहर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं, जहां से शहर तक जाने के लिए बस या निजी वाहन आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा त्रिवेंद्रम शहर में तिरुवनंतपुरम पेट्टा, कोचुवेली, वेली, तिरुवनंतपुरम नेमम चार अन्य रेलवे स्टेशन हैं, जहां से कलकत्ता, बैंगलोर, चैन्नई, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लिए रेलगाड़ियां नियमित रूप से चलती हैं।

  • सड़क मार्ग – By Road

त्रिवेंद्रम शहर, देश के कई बड़े शहरों से राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है। सड़कमार्ग से त्रिवेंद्रम या तिरुवनंतपुरम जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 47 का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहर में 7 बड़े बस डिपो हैं – सिटी डिपो, विकास भवन (Vikas Bhavan), पेरूरकडा (Peroorkada), पोथेनकड (Pothencode), कनियापुरम (Kaniyapuram) वेल्लनाड (Vellanad)। य़हाँ से राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की बसें दूसरे शहरों तक चलती हैं।

तिरूवनंतपुरम घूमने का समय –

तिरुवनंतपुरम का मौसम सालभर अच्छा रहता है लेकिन सितंबर से मार्च के दौरान यहाँ काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...