back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेंट अल्फांसो का मकबरा – Saint Alphonsa Tomb

भारंगनम, दक्षिण भारत में एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल के रूप में प्रचलित है। यह केरल राज्य के कोट्टायम जिले में पाला के 5 किमी पूर्व की ओर मीनाछिल नदी के तट पर स्थित है। यहां के हज़ारों साल पुराने सेंट मैरी चर्च को अनाकल्लू पल्ली के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां सेंट अल्फोन्सा का पार्थव शरीर रखा गया है।

संत अलफोन्सा के बारे में – About Saint Alphonsa in Hindi

संत अलफोन्सा का जन्म केरल राज्य में कोट्टायम के निकट एक ग्रामीण गांव कुडामलूर में 19 अगस्त सन 1910 को हुआ था। दीदी अलफोन्सा यूसुफ और मरियम मुट्टाथूपदथू की चौथी संतान थीं और उन्हें प्यार से अन्नकुट्टी के नाम से पुकारा जाता था। अपने बचपन में अलफोन्सा लिसियूएक्स के सेंट थेरेसा से प्रेरित थीं और वह ईसा मसीह के लिए अपने जीवन को समर्पित करना चाहता थीं। 13 वर्ष की आयु में जब उनके लिए शादी का निमंत्रण आया तो उन्होंने शादी ना करने से बचने के लिए राख के गड्ढे में अपने पैर जला लिए।

सेंट अल्फोन्सा का जीवनकाल – St Alphonsa’s lifetime in Hindi

सेंट अल्फोन्सा ने एक पुण्य जीवन जिया। अपनी कम उम्र में भी उन्होंने दुखों को सहने की अपनी असीम शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने हमेशा दया, प्रार्थना, बलिदान, उपवास की राह को चुना। सन 1927 में उन्होंने अल्फोन्सा नाम से भारंगनम में सेंट फ्रांसिस के क्लैरिस्ट कॉन्वेंट में भाग लिया। कई सालों तक बीमार रहने के बाद अल्फोन्सा की मृत्यु 28 जुलाई 1946 को हो गई। उन्हें भारंगनम के पलाइ सूबा में दफनाया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी लेकर आता है जिसके कारण लोग पहले ही कहीं-कहीं घूमने का मन बना लेते हैं।...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵