back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Tourism: गुरुग्राम की ये जगह है बहुत खूबसूरत, बहते झरने और हरियाली देख खुश हो जाएगा मन

गुरुग्राम में हर जगह बड़े-बड़े अपार्टमेंट, बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन कंपनियां देखने को मिलती हैं। अगर आप इन सब से दूर सुकून भरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो घामडोज जा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी गुड़गांव के रहने वाले हैं और कामकाज से समय निकालकर किसी सुकून भरे जगह पर छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो एक खास जगह के बारे में जान लीजिए। ज्यादातर लोगों का दिन ऑफिस जाने और घर आने में बीत जाता है ऐसे में काफी प्रेशर बना रहता है। आप गुड़गांव से कुछ दूरी पर अपनी थकान को दूर करने के लिए भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर घामदोज घूमने जा सकते हैं।

खूबसूरत है यहां के नजारे 

हरियाणा के गुरुग्राम के घामडोज की खूबसूरती देखने लायक होती है यहां का प्राकृतिक नजारा शांत वातावरण दिल खुश कर देता है। आप यहां पर पहाड़ियों के बीच बहता हुआ झरना भी देख सकते हैं। इसे देखने के बाद एक अलग तरह का सुकून मिलता है। लोगों के बीच में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मानसून के समय में यहां का नजारा और खूबसूरत हो जाता है।

कैसे पहुंचे घामडोज

यह जगह अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ है यहां की पहाड़ियों का वातावरण बहुत शांत है। यहां पर झरने के अलावा घास के मैदान, फुटबॉल, क्रिकेट जैसे कई तरह के गेम भी खेले जाते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए गुड़गांव के सोहना रोड से घामडोज आ सकते हैं।

सावधानी है जरूरी 

अगर आप बरसात के मौसम में इस जगह पर घूमने आ रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। बरसात के मौसम में घामडोज की रोशनी काफी बढ़ जाती है। आपको इस जगह पर घूमने का प्लान फैमिली या फिर दोस्तों के साथ करना चाहिए। यहां के रास्तों की बात करें तो सड़कों पर काफी फिसलन होती है। इतना ही नहीं, इस इलाके में बहुत अधिक पेड़ भी है जिसकी वजह से जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। मानसून के समय में इस जगह की सैर करना थोड़ा रिस्की रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵