नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। होली के त्योहार को मथुरा वृंदावन जैसी जगह पर खास तरीके से मनाया जाता है यही वजह है कि लोग देश-विदेश से यहां आना पसंद करते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पर्यटकों की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है इसलिए गाइडलाइंस जारी किया जाता है। होली दर्शन के लिए अगर आप बांके बिहारी नगरी वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन करने जा रहे हैं तो यहां मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी बातें
मंदिर और पुलिस प्रशासन की तरफ से रूट चार्ट बनाया गया है जिसका पालन करना यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। होली के समय यहां ज्यादा भीड़ होती है इसलिए वृद्धि, दिव्यांग या छोटे बच्चों को मंदिर ना लाने की सलाह दी गई है। श्रद्धालुओं से यह भी निवेदन किया गया है कि कीमती सामान और आभूषण पहनकर नहीं आना चाहिए। इसके अलावा जेब कतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहना है। मंदिर परिसर के पास में जुटे चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
श्रद्धालुओं के लिए दिशा निर्देश
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पास जूता चप्पल घर बनाया गया है जहां वह अपनी चीजों को रख सकते हैं। इसके अलावा होली के समय ठाकुर जी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जाएगा ऐसे में कोई भी दूर से रंग या गुलाल ना फेंके। मंदिर प्रशासन की तरफ से यह भी अनुरोध किया गया है कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु होली उत्सव में शामिल हो।
बढ़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़
होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे मथुरा वृंदावन जैसी पवित्र नगरी में हर किसी को धूमधाम से मनाना पसंद होता है। इसी वजह से श्री कृष्ण की नगरी में लोगों की भारी भीड़ लगती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी व्यवस्था में लगी हुई है।





